फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   2 deaths and 168 new Corona positive In kangra

जिला कांगड़ा में दो की मौत, 168 लोग संक्रमित

Sat, 05 Feb 2022 09:03 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 05 Feb 2022 09:03 PM IST
विज्ञापन
2 deaths and 168 new Corona positive In kangra
धर्मशाला। जिला कांगड़ा में शनिवार को दो लोगों की कोरोना संक्रमण के कारण मौत हो गई है। वहीं 168 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है और 373 मरीजों ने वायरस से जंग जीत ली है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. गुरदर्शन गुप्ता ने बताया कि शनिवार को जिला हमीरपुर के जल्लां गांव के 65 वर्षीय बुजुर्ग की कोरोना व अन्य बीमारियों की वजह से टांडा अस्पताल में मौत हो गई। इसके अलावा टंग योल के 44 वर्षीय व्यक्ति ने भी टांडा अस्पताल में दम तोड़ दिया। शनिवार को टांडा अस्पताल में चार लोग, जयसिंहपुर के सात लोग, सीएच भवारना के दो लोग, हार गांव के दो लोग, लोहाना गांव के दो लोग, कवारी गांव के तीन, सीएसआईआर पालमपुर में दो, तारागढ़ के दो लोग, सीएचसी नगरोटा सूरियां में एक, फतेहपुर के चार, झुंकी गांव के चार, रैहन के दो, जसवां के तीन, सिद्धवाड़ी के दो, बड़ोल के दो, जोनल अस्पताल धर्मशाला का एक व जिला के अन्य क्षेत्रों के लोग कोरोना संक्रमित हुए हैं।
विज्ञापन

सीएमओ ने कहा कि अभी तक जिले में कोरोना संक्रमण के कुल 61379 मामले सामने आ चुके हैं, जिसमें से 58749 संक्रमितों ने वायरस से जंग जीत ली है। वहीं 1406 एक्टिव केस हैं और 1219 संक्रमित मरीजों की वायरस के कारण मौत हो चुकी है। उन्होंने लोगों से कोरोना लक्षण होने पर तुरंत जांच करवाने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed