फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   पौंग बांध क्षेत्र विकास बोर्ड से दो संसदीय क्षेत्र को साधने की तैयारी

पौंग बांध क्षेत्र विकास बोर्ड से दो संसदीय क्षेत्र को साधने की तैयारी

Sat, 09 Feb 2019 11:48 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 09 Feb 2019 11:48 PM IST
विज्ञापन
पौंग बांध क्षेत्र विकास बोर्ड से दो संसदीय क्षेत्र को साधने की तैयारी
पौंग बांध क्षेत्र के विकास को बोर्ड
विज्ञापन

कंदरोड़ी में बनाया जाएगा फूड पार्क
चनौर में विकसित होगा नया औद्योगिक क्षेत्र; न्यूगल को रज्जू मार्ग, नूरपुर में युद्ध स्मारक की सौगात
धर्मशाला। मुख्यमंत्री ने बजट भाषण में पौंग बांध क्षेत्र विकास बोर्ड बनाने की घोषणा की। बोर्ड के गठन से पौंग बांध परियोजना क्षेत्र के समुचित विकास के लिए काम करेगा। वहीं, कांगड़ा जिला के कंदरोड़ी में केंद्र सरकार के सहयोग से फूड पार्क विकसित किया जाएगा। इस फूड पार्क में फूड प्रोसेसिंग औद्योगिक इकाइयां स्थापित की जाएंगी। यहां पर किसान संपदा योजना के तहत विस्तार निवेश पर 50 प्रतिशत अनुदान के लिए भी पात्र होंगी। इसके अलावा जसवां-परागपुर विधानसभा क्षेत्र के चनौर में नया औद्योगिक क्षेत्र विकसित किया जाएगा। चनौर में उद्योग विभाग ने 23 हेक्टेयर भूमि औद्योगिक क्षेत्र के लिए चयनित की है।
पालमपुर के न्यूगल को रज्जू मार्ग से जोड़ा जाएगा। जयराम सरकार ने बजट में इसकी घोषणा की। इसके अलावा नूरपुर में युद्ध स्मारक बनाने का ऐलान किया। नूरपुर में कांगड़ा जिला का दूसरा युद्ध स्मारक बनाया जाएगा।
विज्ञापन

फिन्ना सिंह सिंचाई परियोजना के काम में गति
नूरपुर क्षेत्र के सबसे महत्वपूर्ण फिन्ना सिंह सिंचाई परियोजना के काम में गति प्रदान करने की घोषणा की गई है। इस परियोजना का निर्माण लगभग 204.51 करोड़ रुपये से किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला में स्थापित होंगे नये मत्स्य खुदरा विक्रय
कांगड़ा जिला में मछुआरों के लिए नए मत्स्य खुदरा विक्रय केंद्र स्थापित किए जाने की घोषणा की है। मछुआरों को बाजार में सही मूल्य दिलवाने के लिए निजी क्षेत्र की भागीदारी से मत्स्य खुदरा केंद्र खोले जाएंगे।
धर्मशाला में निवेशक सम्मेलन व आईटी पार्क
जयराम सरकार ने धर्मशाला में जून महीने में प्रस्तावित निवेशक सम्मेलन का भी जिक्र किया। इसके अलावा कांगड़ा में भारतीय सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क के माध्यम से आईटी पार्क का निर्माण किया जाएगा।

शिमला-धर्मशाला हेली टैक्सी बढ़ाएगी पर्यटन
बजट में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने जिला कांगड़ा में पर्यटन पर फोकस करते हुए शिमला से धर्मशाला के लिए सीधी हेली टैक्सी सेवा शुरू करने की घोषणा की। इस कवायद से धर्मशाला से शिमला जाने वाले पर्यटकों को लाभ होने के साथ साथ स्थानीय लोगों को भी फायदा पहुंचेगा।

बोर्ड बनने से विकसित होगा पौंग क्षेत्र
पौंग बांध परियोजना से उजड़े थे 339 गांवों के हजारों परिवार
अमर उजाला ब्यूरो
धर्मशाला। जयराम सरकार के दूसरे बजट से पौंग बांध परियोजना के आसपास रहने वाले लोगों के अच्छे दिन आने की उम्मीद जगी है। मुख्यमंत्री ने बजट भाषण में पौंग बांध क्षेत्र विकास बोर्ड बनाने की घोषणा की। बोर्ड के गठन से पौंग बांध परियोजना क्षेत्र के समुचित विकास के लिए काम करेगा। साथ ही बोर्ड इस क्षेत्र को पर्यटन, कला और रोजगार की दृष्टि से विकसित करने के लिए योजना बनाकर लागू करेगा। उल्लेखनीय है कि पौंग बांध परियोजना से 47 साल पहले 339 गांवों के हजारों परिवारों को विस्थापन का दंश झेलना पड़ा था। जिसके बाद आज तक किसी सरकार ने इतने लंबे अंतराल के बाद पौंग बांध क्षेत्र को विकसित करने के लिए कोई पहल नहीं की।

कोट्स
पौंग बांध विस्थापित संघर्ष समिति ने अध्यक्ष तीर्थ राम शर्मा ने कहा कि बोर्ड का गठन करना सराहनीय फैसला है। अब प्रदेश सरकार को विस्थापितों की समस्या के लिए भी कोई स्थायी समाधान करने की ओर कदम उठाना चाहिए।

कोट्स
पौंग बांध विस्थापित समिति के प्रधान हंस राज चौधरी ने कहा कि बोर्ड का गठन करने का निर्णय ऐतिहासिक है। अब 20 फरवरी को शिमला में होने वाली राजस्थान और हिमाचल सरकार के मुख्य सचिवों की बैठक पर विस्थापितों की नजर रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed