फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   देश में न्याय सबसे उपर रहा है: विवेक

देश में न्याय सबसे उपर रहा है: विवेक

Sun, 03 Jun 2018 12:13 AM IST
Updated Sun, 03 Jun 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
देश में न्याय सबसे उपर रहा है: विवेक
देश में सबसे ऊपर रहा है न्याय : विवेक
विज्ञापन

न्याय व्यवस्था को सुचारु बनाने के लिए प्रभावी भूमिका जरूरी
अखिल भारतीय अधिवक्ता परिषद की राष्ट्रीय कार्यशाला शुरू
अमर उजाला ब्यूरो
पालमपुर (कांगड़ा)। अखिल भारतीय अधिवक्ता परिषद की युवा अधिवक्ताओं की राष्ट्रीय कार्यशाला पालमपुर में शुरू हुई। कार्यशाला का शुभारंभ प्रदेश उच्च न्यायालय के न्यायाधीश विवेक सिंह ठाकुर ने सेवानिवृत्त न्यायाधीश सुरेंद्र सिंह ठाकुर की मौजूदगी में किया।

न्यायमूर्ति ठाकुर ने कहा कि भारतीय संविधान सर्वोपरि है और भारत के सभी लोग उससे प्रेरणा लेते हैं। देश में न्याय हमेशा ऊपर रहा है। संविधान सभा में डॉ. राधाकृष्णन और डॉ भीमराव अंबेडकर का उद्बोधन शुद्ध रूप से भारतीय संविधान में भारतीय न्याय व्यवस्था से प्रेरित दिखता रहा है। उन्होंने सभी से आग्रह किया कि मानवाधिकारों भारतीय मूल्यों और न्याय व्यवस्था को सुचारु बनाने के लिए आपको अपने-अपने क्षेत्र में प्रभावी भूमिका निभानी है। यह भूमिका जब आप सही प्रकार से निभाएंगे तो हर प्रकार का भेद मिट जाएगा। अधिवक्ता परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता विनायक दीक्षित ने कहा कि यह सम्मेलन बहुत ही सफल रहेगा और सम्मेलन के बाद भारतीय न्याय प्रणाली और संविधान के बीच एक रिश्ता पूर्ण रूप से उभर कर सामने आया है। सभी लोग केवल राष्ट्रीय हित में संविधान की भावना मर्यादा के अनुसार काम करते हुए कार्य करेंगे। इस देश में न्याय व्यवस्था को मजबूत करते हुए अधिकारों के साथ कर्तव्यों को भी निभाएंगे ताकि इस देश में हर व्यक्ति को उसका उचित हक मिल सके। सम्मेलन में देश भर से 25 से 40 वर्ष के युवा अधिवक्ता शामिल हुए हैं। इस मौके पर परिषद के महामंत्री भरत कुमार, प्रदेश अधिवक्ता परिषद के अध्यक्ष रविंद्र प्रकाश वर्मा, महामंत्री राजेश कुमार और अतिरिक्त महाधिवक्ता हिमांशु मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed