{"_id":"678500ce2f20bfb30a0331ef","slug":"19-year-old-inesh-from-kangra-can-make-his-debut-in-ranji-kangra-news-r-19-1-sml1037-470920-2025-01-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: रणजी में डेब्यू कर सकते हैं कांगड़ा के 19 वर्षीय इनेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: रणजी में डेब्यू कर सकते हैं कांगड़ा के 19 वर्षीय इनेश
Mon, 13 Jan 2025 11:44 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Mon, 13 Jan 2025 11:44 PM IST
विज्ञापन
इनेश महाजन, क्रिकेटर फाइल फोटो
मोहिंद्र सिंह
धर्मशाला। हिमाचल के कांगड़ा के रहने वाले 19 वर्षीय बल्लेबाज इनेश महाजन को रणजी में डेब्यू का मौका मिल सकता है। हिमाचल के अभी रणजी के सीजन 2024-25 के दो मैच बचे हैं। इसके लिए हिमाचल की टीम बिलासपुर के लुहणू मैदान में अभ्यास कर रही है। रणजी के बचे दो मैचों के लिए आयोजित विशेष अभ्यास शिविर में अंडर-23 टीम के खिलाड़ी इनेश महाजन को भी शामिल किया गया है। शिविर के बाद रणजी के मैच के लिए सूबे की बेहतर टीम का चयन किया जाएगा। शिविर में नए खिलाड़ियों को शामिल करने के साथ पुराने कुछ खिलाड़ी बाहर किए जाएंगे। अगर हिमाचल की टीम अगले दो मैचों जीतती है तो नॉकआउट के लिए क्वालीफाई कर लेगी।
कांगड़ा के 19 वर्षीय इनेश महाजन भारतीय अंडर-19 टीम में कई अंतरराष्ट्रीय मैच खेल चुके हैं। अंडर-23 ट्राॅफी में भी इनेश का प्रदर्शन बेहतर रहा। इनेश ने अंडर-23 वनडे टूर्नामेंट में कुल 9 मैचों में 92.39 की स्ट्राइक रेट से 399 रन बनाए हैं। इनेश ने तमिलनाडु के खिलाफ क्वार्टर फाइनल मैच में 105 रन की शतकीय पारी भी खेली थी। उन्होंने ट्राॅफी में दो अर्धशतक भी लगाए हैं। ट्राॅफी में हिमाचल से सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी भी रहे है। अंडर-23 वनडे ट्राॅफी में बेहतर प्रदर्शन के चलते इनेश को रणजी के विशेष अभ्यास शिविर में बुलाया है।
एचपीसीए के सचिव अवनीश परमार ने बताया कि रणजी के बचे दो मैचों के लिए बिलासपुर में विशेष अभ्यास शिविर चल रहा है। इसमें प्रदेश के 29 खिलाड़ी बुलाए गए हैं। दो मैचों के लिए चयनकर्ताओं की ओर टीम को चयन किया जाएगा। इसमें अंडर-23 ट्राॅफी में बेहतर प्रदर्शन करने वाले इनेश महाजन का भी विशेष अभ्यास शिविर के लिए चयन किया है।