{"_id":"5a26d62d4f1c1bce408bb37b","slug":"181512494637-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नूरपुर के आयुर्वेदिक स्वास्थ्य केंद्रों में नहीं स्टाफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नूरपुर के आयुर्वेदिक स्वास्थ्य केंद्रों में नहीं स्टाफ
Updated Tue, 05 Dec 2017 10:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नूरपुर (कांगड़ा)। प्रदेश सरकार ने ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने का अधिकतर भार आयुर्वेदिक स्वास्थ्य केंद्रों के कंधों पर डाल रखा है। इसके बावजूद इन स्वास्थ्य संस्थानों में स्टाफ की कमी के चलते स्वास्थ्य सेवाओं पर असर पड़ रहा है। कायदे से आयुर्वेदिक स्वास्थ्य केंद्र में एक चिकित्सा अधिकारी के अलावा फार्मासिस्ट और प्रशिक्षित दाई तैनात होनी चाहिए। लेकिन, नूरपुर उपमंडल के तहत पड़ने वाले आयुर्वेदिक स्वास्थ्य केंद्रों (डिस्पेंसरियों) के लिए स्वीकृत विभिन्न श्रेणियों के कुल 115 पदों में से 43 पद रिक्त चल रहे हैं। इनमें दो आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारी के पदों के अलावा फार्मासिस्टों के 20, प्रशिक्षित दाई के 12 और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के 10 पद खाली पड़े हैं। नूरपुर उपमंडल के तहत 28 आयुर्वेदिक स्वास्थ्य केंद्र और सुल्याली में दस बिस्तर का आयुर्वेदिक अस्पताल है। इनमें से सिर्फ कंडवाल और चरूड़ी में आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारी का पद रिक्त है, जबकि शेष 26 आयुर्वेदिक डिस्पेंसरियों में से ज्यादातर में फार्मासिस्ट, प्रशिक्षित दाई और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के पद रिक्त चल रहे हैं। किसी आयुर्वेदिक डिस्पेंसरी में फार्मासिस्ट है तो वहां प्रशिक्षित दाई का पद रिक्त है। वहीं, कहीं प्रशिक्षित दाई है तो फार्मासिस्ट नहीं है। यही नहीं, कुछेक आयुर्वेदिक डिस्पेंसरियों का सारा जिम्मा अकेले आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारी के कंधों पर ही है। नूरपुर क्षेत्र में पड़ने वाली आयुर्वेदिक डिस्पेंसरियों में फार्मासिस्टों की तैनाती पर गौर किया जाए तो कुल 28 स्वीकृत पदों में से सिर्फ आठ डिस्पेंसरियों छतरोली, चौंकी, डाहकुलाहड़ा, गनोह, कोटपलाहड़ी व पनियाला में ही फार्मासिस्ट तैनात है। जबकि, अटाहड़ा, भलाख, भप्पू, भोल ठाकरां, डागला, डैंकवां, धनेटी, दीणी लारथ, गुरचाल, कंडवाल, कंगरेड़ी, खन्नी, लरूहं, मितां, पंदरेहड़, सुरड़वां, ताजवां, ठाकुरदारा, ठेहड़-कुखेड़, उलैहड़ियां और चरूड़ी में फार्मासिस्ट के पद रिक्त चल रहे हैं। इसी तरह प्रशिक्षित दाई के कुल 18 स्वीकृत पदों में से 12 पद रिक्त पड़े हैं। उलैहड़ियां, गुरचाल, ठाकुरदारा, जौंटा, धनेटी, डाह कुलाड़ा में ही प्रशिक्षित दाई तैनात है। चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के कुल 16 में से 10 पद रिक्त पड़े हैं और सिर्फ छह ही क्लास फोर कर्मचारी चौंकी, भोल ठाकरां, पंदरेहड़, उलैहिड़ा व पनियाला में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। वहीं, दस बिस्तर सुल्याली अस्पताल में फार्मासिस्ट और वार्ड ब्वॉय का एक-एक पद रिक्त चल रहा है। उधर, उपमंडलीय आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारी डॉ. अनिल गर्ग ने बताया कि स्वास्थ्य केंद्रों में रिक्त पदों का ब्योरा समय-समय पर विभागीय अधिकारियों को भेजा जाता है।
विज्ञापन