{"_id":"5a85cb6f4f1c1b2a788b5fd2","slug":"171518717807-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कायाकल्प पालमपुर में देशी गाय के दूध से होगा इलाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कायाकल्प पालमपुर में देशी गाय के दूध से होगा इलाज
Updated Sun, 18 Feb 2018 11:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
पालमपुर (कांगड़ा)। प्राकृतिक चिकित्सा केंद्र (कायाकल्प) पालमपुर में आने वाले मरीजों का देसी गाय के दूध से इलाज होगा। इसके लिए कायाकल्प में जल्द गोकुल गोसदन खुलेगा। गोसदन का शुभारंभ अगले माह मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर करेंगे।
इस गोकुल गोसदन का शिलान्यास केंद्रीय आयुष मंत्री ने किया था। शुरुआत में दस गाय रखी जाएंगी। बाद में इन गायों की संख्या बीस कर दी जाएगी। इसके लिए कायाकल्प के विशेषज्ञ पांच गायें राजस्थान और पांच उत्तराखंड से ला रहे हैं। गोसदन में रखी जाने वाली सभी बीस गायेें शु देसी नस्ल की होंगी। गोसदन पर चालीस लाख रुपये खर्च किया जा रहा है। बताया जाता है कि भारतीय देसी गाय के दूध में ए टू प्रोटीन है, जो दुनिया के किसी भी गाय के दूध में नहीं है। यह व्यक्ति की सेहत के लिए काफी लाभदायक माने जाते हैं। लिहाजा, इस गाय का दूध प्राकृतिक चिकित्सा में कायाकल्प में आने वाले मरीजों के इलाज में भी किया जाएगा। यही कारण है कि प्रदेश के राज्यपाल आचार्य देवव्रत भी प्रदेश में देसी गाय के पालन को प्राथमिकता दे रहे हैं।
उधर, कायकल्प के अध्यक्ष सांसद शांता कुमार ने कहा कि कायाकल्प संस्थान पालमपुर में शुद्व भारतीय नस्ल गायों का गोकुल नाम से गौसदन बनाया जा रहा है। इसमें बीस देशी गायें रखी जाएगी। इसका शुभारंभ मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर अगले माह करेंगे।