{"_id":"5970ee0e4f1c1b4b098b4646","slug":"171500573198-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगरोटा बगवां में बरसात से 2 करोड़ का नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगरोटा बगवां में बरसात से 2 करोड़ का नुकसान
Updated Thu, 20 Jul 2017 11:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगरोटा बगवां (कांगड़ा)। क्षेत्र में भारी बरसात से लोक निर्माण विभाग, आईपीएच और बिजली बोर्ड को लगभग 2 करोड़ रुपये की चपत लगी है। बरसात से उपमंडल भर में दर्जनों सड़कें क्षतिग्रस्त हो गईं। कई डंगे ढह गए। सड़क किनारे नालियों को भी काफी नुकसान पहुंचा है। आईपीएच की लगभग एक दर्जन पेयजल योजनाओं को क्षति पहुंची है। बिजली बोर्ड को भी खासा नुकसान उठाना पड़ा है। लोक निर्माण विभाग के एसडीओ माया दास ने बताया कि उपमंडल की नगरोटा-बलधर, नगरोटा-पठियार, नगरोटा-मस्सल, योल-53 मील, कुफरी-पटीयालकड़, डाढ-मलां, मस्सल-औचा, तंगरोटी तथा धलूं आदि सड़कें बारिश से क्षतिग्रस्त हुई हैं। कई सड़कों की टारिंग उखड़ गई है। सड़कों पर लगाए कई डंगे और नालियां क्षतिग्रस्त हो गई हैं। मस्सल-भद्रेहड़ वाया औचा सड़क पर जोगल खड्ड पर लगाई गई क्रेटवाल पानी के तेज बहाव में बह गई। प्रथम आकलन में उपमंडल में विभाग को लगभग डेढ़ करोड़ की क्षति उठानी पड़ी है। उधर, आईपीएच के एक्सईएन दीपक गर्ग ने बताया कि भारी बरसात से क्षेत्र की करीब एक दर्जन पेयजल योजनाओं को नुकसान पहुंचा है। प्रभावित पेयजल और अन्य योजनाओं में कोठियां पेयजल योजना, सेरथाना-धलूं और बाथू में बड़ोह पेयजल योजना आदि शामिल हैं। जबकि, टांडा मेडिकल कॉलेज के सीवरेज प्लांट का डंगा और रास्ता भी क्षतिग्रस्त हो गया है। उन्होंने बताया कि विभाग को करीब 40 लाख रुपये तक का नुकसान हुआ है। बिजली बोर्ड के एसडीओ अंकुर शर्मा ने बताया कि मस्सल में एक ट्रांसफार्मर, ठानपुरी और अप्पर हटवास में लाइनें टूटने और नगरोटा बगवां में सब स्टेशन के टाइप-2 क्वार्टरों की बाउंड्री वाल गिरने से बोर्ड को लगभग ढाई लाख रुपये की क्षति हुई है।
विज्ञापन