फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   कांगड़ा के वरिष्ठ नागरिकों को करवाए जाएंगे देवी दर्शन

कांगड़ा के वरिष्ठ नागरिकों को करवाए जाएंगे देवी दर्शन

Wed, 06 Feb 2019 12:09 AM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 06 Feb 2019 12:09 AM IST
विज्ञापन
कांगड़ा के वरिष्ठ नागरिकों को करवाए जाएंगे देवी दर्शन
कांगड़ा के वरिष्ठ नागरिकों को करवाए जाएंगे देवी दर्शन
विज्ञापन

70 साल वाले वरिष्ठ नागरिकों को 50 फीसदी छूट, 80 साल वालों की होगी निशुल्क यात्रा
एक लाख सालाना आय से कम वरिष्ठ नागरिक करें आवेदन
अमर उजाला ब्यूरो
धर्मशाला। प्रदेश सरकार कांगड़ा के वरिष्ठ नागरिकों को हिमाचल के देवी-देवताओं के दर्शन करवाएगी। वरिष्ठ नागरिकों के लिए 22 फरवरी से शुरू होने वाली देवभूमि दर्शन यात्रा के तहत संकट मोचन मंदिर शिमला, तारा देवी मंदिर शिमला, हाटू मंदिर नारकंडा, मां भीमा काली मंदिर सराहन, जाखू मंदिर शिमला और बाबा नाहर सिंह जी मंदिर बिलासपुर के दर्शन करवाए जाएंगे। यात्रा में शामिल होने वाले वरिष्ठ नागरिक 11 फरवरी तक जिला भाषा अधिकारी कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं।

राज्य सरकार की देवभूमि दर्शन योजना के तहत वरिष्ठ नागरिकों को मंदिरों की यात्रा करवाई जा रही है। इसके तहत ऐसे वरिष्ठ नागरिकों को यात्रा की सुविधा दी जा रही है, जो आर्थिक बाधाओं की वजह से मंदिरों के दर्शन नहीं कर पाए हैं। यात्रा के लिए 70 साल के वरिष्ठ नागरिकों को यात्रा खर्च में 50 प्रतिशत की छूट दी जाएगी, जबकि 80 वर्ष या इससे ऊपर के वरिष्ठ नागरिकों को यात्रा निशुल्क करवाई जाएगी। 80 वर्ष या इससे ऊपर के वरिष्ठ नागरिकों के साथ एक पारिवारिक सदस्य अथवा पंजीकृत परिचारक को यात्रा खर्च में 50 प्रतिशत की छूट दी जाएगी। उधर, जिला भाषा अधिकारी सुरेश राणा ने बताया कि पांच दिवसीय यात्रा में हिमाचल के विभिन्न मंदिरों की सैर वरिष्ठ नागरिकों को करवाई जाएगी। इसके लिए वरिष्ठ नागरिकों की वार्षिक आय एक लाख रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए। यात्रा के लिए वरिष्ठ नागरिकों को फार्म भरना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed