फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   चांदड़ में हुआ भारी भू-स्खलन, घरों में घुसा मलवा

चांदड़ में हुआ भारी भू-स्खलन, घरों में घुसा मलवा

Tue, 01 Aug 2017 11:54 PM IST
Updated Tue, 01 Aug 2017 11:54 PM IST
विज्ञापन
चांदड़ में हुआ भारी भू-स्खलन, घरों में घुसा मलवा
पालमपुर/डरोह(कांगड़ा)। उपमंडल के गांव चांदड़ के रोह और होला के पास भारी भूस्खलन से मलबा घरों में घुस गया है। इससे भारी नुकसान हुआ है। भूस्खलन से घरों में घुसे मलबे के कारण चार परिवारों को वहां से दूसरी जगह तबदील कर दिया गया है। सोमवार रात को हुए भूस्खलन से
विज्ञापन

हालांकि कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है, लेकिन लोग इसकी चपेट में आने से बाल बाल बच गए हैं। एसडीएम पालमपुर ने घटनास्थल का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया है। साथ ही चार परिवारों को स्थानीय स्कूल में शिफ्ट किया गया। लोग इस घटना को आए पानी के बहाव को देख बादल फटने से भी जोड़ रहे हैं।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार सोमवार रात चांदड़ गांव के पास होला में भारी भूस्खलन हुआ। पहाड़ी का से मलबा पानी के साथ नीचे आ गया और लोगों के घरों में घुस गया। सोमवार रात करीब साढ़े दस बजे हुए इस हादसे से भयभीत लोग घरों से बाहर निकल आए। अन्यथा एक हादसा हो सकता था। लोग इससे इतने भयभीत थे कि वह अपने घरों के अंदर नहीं जा सके। स्कूल में रामदेई, योगराज, अशोक कुमार और विनोद कुमार के परिवार को शिफ्ट किया गया है। यह एक ही परिवार के बताए गए हैं। इससे पहले भी साथ लगती पंचायत खुड़ल में बादल फट चुके हैं। इससे पेयजल योजनाओं को भारी नुकसान हुआ था। एसडीएम पालमपुर बलवान मंढोत्रा ने कहा कि घटना का पता चलते ही वे स्वयं मौके पर गए थे। उन्होंने हालत को देख पीड़ित लोगों को स्थानीय स्कूल में शिफ्ट कर दिया है। प्रशासन आगे की कार्रवाई कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed