{"_id":"5c5888ffbdec22739f75713c","slug":"151549306111-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पालमपुर में पांच नहीं, चार मंजिला होगा पार्किंग भवन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पालमपुर में पांच नहीं, चार मंजिला होगा पार्किंग भवन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पालमपुर में पांच नहीं, चार मंजिला होगा पार्किंग भवन
नगर परिषद ने प्रोजेक्ट तैयार कर उपायुक्त कांगड़ा को भेजा, ढाई से तीन सौ वाहन खड़े हो सकेंगे
एक दशक से लटका है पालमपुर में पार्किंग निर्माण का काम
विनोद राणा
पालमपुर(कांगड़ा)। पालमपुर शहर में करीब एक दशक से लटके पार्किंग के काम की कवायद हालांकि एक बार फिर प्रशासन ने शुरू कर दी है। अब यह पार्किंग भवन पांच की बजाय चार मंजिला ही बनेगा। पुरानी सब्जी मंडी के पास बन रही इस पार्किंग का करार रद्द होने के बाद नगर परिषद ने इस पार्किंग का एस्टीमेट बनाकर उपायुक्त कांगड़ा को भेज दिया है। इसे सरकार को भेजा जाएगा। पहले पार्किंग और शॉपिंग कांप्लेक्स में पांच मंजिल भवन बनाए जाने का प्रस्ताव था, जबकि अब चार मंजिला केवल पार्किंग की बनेगी। इस चार मंजिला भवन का तीन करोड़ 71 लाख एस्टीमेट तैयार किया है। इसमें करीब ढाई से तीन सौ वाहन खड़े किए जा सकते हैं। उपायुक्त कांगड़ा के माध्यम से भेजे गए प्रस्ताव के तहत पार्किंग का काम शहरी विकास विभाग के माध्यम से करवाया जाएगा। पालमपुर शहर में यातायात की समस्या को देख पहले पालमपुर में पुरानी सब्जी मंडी के पास ट्रिपल पी के तहत पार्किंग का शिलान्यास 2008 में पहले पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने किया, जबकि बाद में पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह 2016 में दोबारा इसका शिलान्यास किया। लेकिन, एक बार भी पार्किंग का काम नहीं शुरू हो पाया। क्योंकि, पार्किंग भवन का निर्माण करवाने वाली कंपनी ने इससे हाथ पीछे खींच लिए थे। लिहाजा, नप ने कंपनी का करार रद्द कर नए सिरे से प्रोजेक्ट तैयार कर उपायुक्त कांगड़ा को भेजा है।
उपायुक्त को भेजा है एस्टीमेट: ललित
नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी ललित कुमार ने कहा कि पार्किंग का तीन करोड़ 71 लाख रुपये का एस्टीमेट तैयार कर जिला उपायुक्त को भेज दिया गया है। इसमें चार मंजिला पार्किंग होगी।
नप ने शुरू की है कवायद : अध्यक्ष
नप अध्यक्ष राधा सूद ने कहा कि पुरानी सब्जी मंडी के पास बनने वाली पार्किंग के लिए नप ने एक बार फिर से कवायद शुरू कर दी है ताकि यह पार्किंग जल्द बन सके। पार्किंग बनने से शहर में लोगों को वाहन खड़ा करने की सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
अब तक क्यों नहीं बनी पार्किंग : शांता
सांसद शांता कुमार ने कहा कि इस पार्किंग का शिलान्यास उनकी मौजदूगी में पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धू्मल ने 2008 में किया था। लेकिन, दस साल बाद भी क्या बजह रही कि आज तक यह पार्किग नहीं बन पाई। शहर में पार्किग का बनना बेहद जरूरी है।