{"_id":"5aedf9854f1c1b350b8b8593","slug":"151525545349-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कछयारी में दो वाहनों की भिड़ंत, 11 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कछयारी में दो वाहनों की भिड़ंत, 11 घायल
Updated Sun, 06 May 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू के लिए जरूरी
*************
कछयारी में दो वाहनों में भिड़ंत, 11 घायल
कांगड़ा। कछयारी गांव के निकट दो वाहनों की जोरदार टक्कर में 11 लोग घायल हो गए। दुर्घटना होते ही सड़क पर लोगों का हुजूम लग गया। घायलों को वाहनों से बाहर निकाला गया। घटना की सूचना पुलिस समेत एंबुलेंस को दी गई। घायलों को तत्काल इलाज के लिए टांडा अस्पताल पहुंचाया गया। डीएसपी पूर्ण चंद ठुकराल ने बताया कि घटना को लेकर मारुति चालक शाहपुर के झरेड़ निवासी शमशेर सिंह ने शिकायत दर्ज करवाई है कि वाहन नंबर जेके 02 एफ-0330 ने उसकी कार को टक्कर मार दी। डीएसपी ने बताया कि दुर्घटना में ग्यारह लोग घायल हो गए हैं। घायल योल निवासी मीना देवी, नगरोटा सूरियां निवासी मधुबाला, आकाश, योल निवासी सुनीता देवी, धनोटू निवासी पूनम, रसूह निवासी वीना देवी, जम्मू निवासी नीरू देवी, राजेंद्र सिंह, आश्रेय, झरेड़ निवासी शमशेर सिंह, धनोटू निवासी वीर बहादुर को इलाज के लिए टांडा पहुंचाया गया। यहां उनका इलाज किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।