फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   विकास रोकना गलत मानसिकता : वीरभद्र

विकास रोकना गलत मानसिकता : वीरभद्र

Tue, 20 Feb 2018 11:20 PM IST
Updated Tue, 20 Feb 2018 11:20 PM IST
विज्ञापन
विकास रोकना गलत मानसिकता : वीरभद्र
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

ज्वालामुखी (कांगड़ा)। हिमाचल के शक्तिपीठों और धार्मिक स्थलों की अपनी अलग महता है ऐसे में इन स्थलों पर सरकार विशेष रूप से विकास को आगे ले जाने के लिए हर दम प्रयासरत रहती है। कांग्रेस के समय में ज्वालामुखी शक्तिपीठ को धार्मिक पर्यटन की दृष्टि से देखते हुए करोड़ों रुपये की मल्टी स्टोरी पार्किंग जो कि एडीबी का प्रोजेक्ट है। तीन कॉलेज, 100 बेड का अस्पताल जो कि वायु ध्वनि प्रदूषण मुक्त स्वच्छ वातावरण और खुले स्थान पर बना है, उसे बदलना सही नहीं। इसके अलावा एसडीएम कार्यालय खोलकर इस धार्मिक स्थल को अधिक महत्व देते हुए नई विकास की इबारत लिखी गई है। यह बात ज्वालामुखी मंदिर दर्शनों के लिए पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने अनौपचारिक वार्ता में कही। उन्होंने कहा कि पूर्व विधायक संजय रतन के प्रयासों को पूर्व कांग्रेस सरकार ने आगे बढ़ाने का कार्य किया, लेकिन अब भाजपा विधायक उन कामों को रुकवा रहे हैं। यह सही मानसिकता का परिचायक नहीं है। जो कार्य प्रगति पर हैं उन्हें पूरा होने देना चाहिए और क्षेत्र के लिए और ज्यादा नए कार्य शुरू करने चाहिए, ताकि क्षेत्र की तरक्की हो। न कि ऐसा प्रयास होना चाहिए की क्षेत्र पिछड़ जाए। उन्होंने कहा कि ज्वालामुखी क्षेत्र में बाहरी राज्यों से पर्यटक श्रद्धालु पहुंचते हैं उनके लिए विशेष सुविधाएं मुहैया करवाया जाना हर किसी का दायित्व है। ऐसे में कांग्रेस ने पूरा प्रयास किया कि श्रद्धालुओं की सुविधाओं को और इजाफा हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed