फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   मदद के लिए हर कोई बढ़ा आगे

मदद के लिए हर कोई बढ़ा आगे

Sun, 03 Dec 2017 10:34 PM IST
Updated Sun, 03 Dec 2017 10:34 PM IST
विज्ञापन
मदद के लिए हर कोई बढ़ा आगे
नूरपुर (कांगड़ा)। छुट्टी का दिन होने के चलते हर कोई अपने घर-परिवार में आराम फरमाने में मशगूल था, तभी बस पटलने का जोरदार धमाका हुआ। आवाज सुनकर डॉक्टर्स कॉलोनी में रहने वाले नूरपुर अस्पताल में तैनात सभी डॉक्टर और आसपास के घरों के लोग बाहर आ गए और बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकालने के काम में जुट गए। डॉक्टर्स कॉलोनी के पास रहने वाले पवन कुमार ने बताया कि सुबह करीब 9 बजे जोरदार धमाके की आवाज सुनाई दी और जैसे ही बाहर निकल कर देखा तो मेन रोड से चिकित्सक कॉलोनी को नीचे आने वाले रास्ते में एचआरटीसी की बस पलटी हुई थी। इसके बाद आसपास रहने वाले सब लोग जब घटनास्थल पर पहुंचे तो बस में फंसे यात्री मदद के लिए चिल्ला रहे थे। इसी बीच बेही पठियार-जसूर रूट पर चलने वाली बस जो दुर्घटनाग्रस्त बस के पीछे आ रही थी, उसके यात्री भी नीचे उतर आए और उनके साथ यात्रियों को रेस्क्यू करने में जुट गए। हादसे के वक्त घटनास्थल के पास से गुजरने वाले हरेक शख्स ने बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकालने में मदद की, जबकि घटनास्थल से कुछ ही दूरी पर स्थित अस्पताल में खड़ी 108 आपातकालीन सेवा की एंबुलेंस भी हादसे के तुरंत बाद मरीजों को अस्पताल पहुंचाने के लिए मौके पर पहुंच गई। इसके अलावा एचआरटीसी की बस पलटने की खबर सोशल मीडिया पर तुरंत वायरल हुई, शहर के लोग बस यात्रियों की मदद के लिए घटनास्थल पर पहुंचने शुरू हो गए। गनीमत यह रही कि कॉलोनी के ठीक सामने नेशनल हाईवे पर पैरापिट से टकरा कर नीचे पलटी, वहां से नीचे जाने वाले रास्ते की ऊंचाई महज 10 से 15 फीट है। जबकि, नेशनल हाईवे पर उक्त स्थल से कुछ मीटर पहले मोड़ से नीचे बस पलटने की सूरत में इस हादसे में स्थिति ज्यादा भयावह हो सकती थी। हालांकि, कॉलोनी के रास्ते में पलटी बस की हालत को देखने वाला हरेक शख्स बड़े जान-माल के नुकसान की आशंका जता रहा था। दूसरा यह कि बस तेज गति के चलते अनियंत्रित होकर सड़क पर पलटा खाने के बाद पैरापिट से टकरा गई अन्यथा तेजरफ्तार के चलते उक्त स्थल से कुछ दूरी पर आगे ज्यादा गहराई में गिर सकती थी। वहीं, रविवार की छुट्टी होने के चलते बस में ज्यादा सवारियां नहीं थीं, जबकि आम दिनों में यह बस स्कूल-कॉलेज के छात्रों के अलावा यात्रियों से खचाखच भरी होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed