{"_id":"59665b7a4f1c1be17f8b457e","slug":"151499880314-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लंबागांव में बिजली कट बन गए आफत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लंबागांव में बिजली कट बन गए आफत
Updated Wed, 12 Jul 2017 10:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लंबागांव (कांगड़ा)। लंबागांव क्षेत्र के लोग राज्य बिजली बोर्ड की कार्यप्रणाली से बेहद दुखी हैं। लोगों का कहना है कि राजनेता मंचों से एलान करते हैं कि लोगों को बिजली और पानी की कमी नहीं होगी। लेकिन इस क्षेत्र में चल रही बिजली की आंखमिचौनी से नेताओं के बयान मात्र सफेद हाथी ही साबित हो रहे हैं। भाजयुमो जयसिंहपुर के उपाध्यक्ष अमित चौहान, लंबागांव खंड पंचायत समिति के वाइस चेयरमैन अजय मेहरा, पूर्व चेयरमैन रणजीत सिंह, सोल बनेहड़ पंचायत के प्रधान संजय चौधरी, उप प्रधान प्रदीप शर्मा, सन्नी चौहान, सतपाल चौहान, संसार चौहान, ओंकार चौहान, संजय, पम्मी चौहान, पवन शर्मा, अनूप शर्मा, रविंद्र चौधरी, जोगिंद्र चौधरी, अमित सोनी, अजय वर्मा, रविकांत, राकेश कुमार आदि का कहना है कि पिछले कुछ समय से लंबागांव क्षेत्र में बिजली कट लगना आम बात हो गई है। दिन-रात को बिजली के तीन-चार कट अवश्य लगते हैं। कई बार तो रात भर
बिजली गुल रहती है। इस समस्या से लोग बेहद परेशान हैं। इसके बारे में बिजली बोर्ड के एसडीओ एसके सकलानी ने कहा कि आजकल बरसात में कई बार तारें टूटने के कारण या फिर तकनीकी खराबी के कारण यह समस्या पेश आ रही है। एक्सईएन राजेंद्र कुमार ने कहा कि ऐसा पूरे हिमाचल में होता है।
विज्ञापन
बिजली गुल रहती है। इस समस्या से लोग बेहद परेशान हैं। इसके बारे में बिजली बोर्ड के एसडीओ एसके सकलानी ने कहा कि आजकल बरसात में कई बार तारें टूटने के कारण या फिर तकनीकी खराबी के कारण यह समस्या पेश आ रही है। एक्सईएन राजेंद्र कुमार ने कहा कि ऐसा पूरे हिमाचल में होता है।
विज्ञापन