{"_id":"595d2c3b4f1c1ba61e8b4797","slug":"151499278395-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लंज में स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ नारेबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लंज में स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ नारेबाजी
Updated Wed, 05 Jul 2017 11:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लंज (कांगड़ा)। लंज पीएचसी में स्थानीय लोगों और महिला मंडलों ने चिकित्सकों की कमी को लेकर स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ नारेबाजी की। लोगों का कहना है कि लंज स्थित पीएचसी में पहले दो डॉक्टरों की तैनाती थी, जिसमें एक लेडीज डॉक्टर थी और लोगों को अच्छी स्वास्थ्य सुविधाएं मिल रही थीं। वहीं एक साल पहले एक डॉक्टर के एमडी करने चले जाने कारण लंज पीएचसी में लेडीज डॉक्टर ही लोगों के स्वास्थ्य की जांच रही थीं, पर पिछले एक महिने से लेडीज डॉक्टर भी अस्पताल में नहीं आ रही हैं। इस कारण लंज और आसपास की दर्जनों पंचायतों के लोगों को स्वास्थ्य जांच के लिए कांगड़ा या धर्मशाला का रुख करना पड़ रहा है। सिमरन महिला मंडल कलर की प्रधान पूनम देवी, लंज महिला मंडल प्रधान सलोचना देवी, समाजसेवी सिंटू भारद्वाज, अमर सिंह, बलवीर सिंह, अनिल कुमार, राकेश मेहरा, मिल्खी राम, कमलदेव मेहरा, सौरभ मेहरा, विकास मेहरा, रोहित कुमार, विवेक, अमित, चंचल कुमार, सुमित मेहरा, अमन सिंह, शिला जंडोरिया, सन्नी सिंह, विनोद कुमार, अभिषेक, राजन, श्याम सिंह, दिलवर सिंह, बलदेव सिंह, सलोचना देवी, सैना देवी, जीवन लता, निर्मला देवी, आशा देवी, सुकन्या देवी, प्रोमिला देवी, निशा देवी, पिंकी देवी आदि लोगों का कहना है कि अगर जल्द अस्पताल की नोटिफिकेशन और अस्पताल में डॉक्टर की तैनाती नहीं की गई तो लोग जन आंदोलन चलाएंगे और अस्पताल की तालाबंदी तक के लिए बाध्य होंगे। इसके अलावा अगले विधानसभा चुनावों का भी बहिष्कार करेंगे। वहीं, लोगों ने स्वास्थ्य मंत्री पर भी अपने क्षेत्र का विकास और दूसरे क्षेत्रों के साथ भेदभाव करने का आरोप लगाया। इस संबंध में सीएमओ कांगड़ा सीएस राणा ने बताया कि लंज पीएचसी की डॉक्टर के एमडी करने चले जाने के कारण यहां की पोस्ट खाली चल रही है। सरकार को इसके बारे में अवगत करवा दिया है। जैसे ही नए डॉक्टरों की भर्ती होते हैं, इस पोस्ट को भर दिया जाएगा।
विज्ञापन