फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   150 nutrition kits distributed on Nishchay Mitra Day

Kangra News: निक्षय मित्र दिवस पर बांटीं 150 पोषण किट

Tue, 09 Sep 2025 11:56 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 09 Sep 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
150 nutrition kits distributed on Nishchay Mitra Day
निक्षय मित्र दिवस पर बांटीं 150 पोषण किट
विज्ञापन

टीबी मुक्त भारत अभियान को जन आंदोलन बनाने की जरूरत : डॉ. अनुराधा
स्वास्थ्य विभाग कांगड़ा ने धर्मशाला में पहली बार मनाया निक्षय मित्र दिवस
संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मशाला। निक्षय मित्र योजना की तीसरी वर्षगांठ के अवसर पर धर्मशाला स्थित सीएमओ सभागार में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर संत निरंकारी मंडल दिल्ली ने क्षय रोग से प्रभावित व्यक्तियों को 150 पोषण किट्स बाटें। इस दौरान फतेहपुर ब्लॉक को 20, नूरपुर को 40, महाकाल को 20, नगरोटा बगवां को 20, नगरोटा सूरियां को 40 और स्वास्थ्य खंड फतेहपुर के लिए 10 किट भेंट की गईं।

सीएमओ डॉ. अनुराधा शर्मा ने बताया की टीबी को एक जन आंदोलन बनाने की जरूरत है। स्वास्थ्य विभाग के प्रयासों से ही टीबी की बीमारी को उन्मूलन करना संभव नहीं है, जब तक इसमें सामुदायिक जनभागीदारी नहीं होगी। जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राजेश सूद ने बताया कि कांगड़ा में पिछले तीन वर्षों में 1,058 निक्षय मित्रों द्वारा 16,663 पोषण किट्स बांटीं गई हैं। प्रमुख सहयोगियों में संत निरंकारी मंडल दिल्ली, श्री सत्य साईं सेवा संगठन कांगड़ा, रोटरी क्लब, विभिन्न स्वयंसेवी संगठन एवं परोपकारी व्यक्ति शामिल हैं। इसके अतिरिक्त जिला प्रशासन के नेतृत्व में जिला रेडक्रॉस सोसायटी कांगड़ा, बज्रेश्वरी, ज्वालामुखी, चामुंडा, डमटाल और बैजनाथ मंदिर ट्रस्ट भी अभियान में सक्रिय भागीदारी निभा रहे हैं। कांगड़ा में अभी तक संत निरंकारी मंडल दिल्ली की ओर से जिले के छह स्वास्थ्य ब्लाकों के टीबी के रोगियों को 800 पोषण किट का सहयोग प्रदान किया गया है। मुख्यातिथि संत निरंकारी मंडल कांगड़ा के जोनल इंचार्ज डॉ. केसी धीमान ने कहा कि पोषण, क्षय रोग से लड़ाई में सबसे महत्वपूर्ण कारक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed