फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   कांगड़ा जिला में दस माह में बढ़े 11654 मतदाता

कांगड़ा जिला में दस माह में बढ़े 11654 मतदाता

Tue, 05 Feb 2019 12:18 AM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 05 Feb 2019 12:18 AM IST
विज्ञापन
कांगड़ा जिला में दस माह में बढ़े 11654 मतदाता
कांगड़ा जिला में दस माह में बढ़े 11, 654 मतदाता
विज्ञापन

नूरपुर में 1,214 और कांगड़ा विस क्षेत्र में बने 1,646 वोट
जयसिंहपुर में सबसे कम 355 लोगों ने मतदाता सूची में दर्ज करवाए नाम
अमर उजाला ब्यूरो
धर्मशाला। सूबे के सबसे बड़े जिला कांगड़ा में पिछले दस महीने में 11,654 मतदाता बढ़े हैं। जिला की कांगड़ा विधानसभा क्षेत्र में सबसे ज्यादा 1,646 लोगों ने मतदाता सूची में नाम दर्ज करवाया है। दूसरे स्थान पर नूरपुर विस क्षेत्र हैं, जहां मतदाता सूची में 1,214 लोग नए जुड़े हैं। इसके अलावा इंदौरा में 963, फतेहपुर में 496, जवाली में 975, देहरा में 518, जसवां-परागपुर में 642, ज्वालामुखी में 414, जयसिंहपुर में 355, सुलह में 673, नगरोटा नगबां में 876, शाहपुर में 964, धर्मशाला में 587, पालमपुर में 741 और बैजनाथ विधानसभा क्षेत्र में 590 नए मतदाता सूची में जुड़े हैं। जिला के 15 विधानसभा क्षेत्रों में वर्तमान में 12,00,673 मतदाता हैं, जिसमें 6,05,689 पुरुष और 5,94,984 महिला मतदाता शामिल हैं। उधर, जिला निर्वाचन अधिकारी कांगड़ा संदीप कुमार ने कहा कि 21 जनवरी तक की मतदात सूची अपडेट कर सभी उपमंडलों को भेज दी है। आगे भी मतदाता सूची में नाम जोड़ने का अभियान जारी रहेगा।


राजनैतिक दल भी वोटर बनाने में जुटे
आगामी लोकसभा चुनाव के चलते राजनैतिक दलों के कार्यकर्ता भी मतदाता सूची में नए वोटरों को शामिल करने में जुट गए हैं। इसके अलावा विभिन्न संगठनों व संस्थाएं भी मतदाता जागरूकता अभियान चलाने वाले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed