फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   सीयू के मेडिकल कॉलेज का पैसा बिलासपुर एम्स में लगा दिया : सुधीर

सीयू के मेडिकल कॉलेज का पैसा बिलासपुर एम्स में लगा दिया : सुधीर

Fri, 16 Feb 2018 11:37 PM IST
Updated Fri, 16 Feb 2018 11:37 PM IST
विज्ञापन
सीयू के मेडिकल कॉलेज का पैसा बिलासपुर एम्स में लगा दिया : सुधीर
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

धर्मशाला। कांगड़ा जिला के नेताओं ने सांसद शांता कुमार से सांसद रहते पिछले 4 साल का हिसाब मांगा। धर्मशाला में पत्रकार वार्ता के दौरान पूर्व शहरी विकास मंत्री सुधीर शर्मा, पूर्व मंत्री प्रो. चंद्र कुमार, विधायक पवन काजल, आशीष बुटेल, पूर्व विधायक किशोरी लाल, यादवेंद्र गोमा, केवल सिंह पठानिया, घुमारवीं से पूर्व विधायक राजेश धर्माणी ने प्रदेश सरकार और मोदी सरकार पर अपने लोगों को फायदा पहुंचाने का आरोप लगाया। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार अपने चहेतों को ही सरकारी लाभ दे रही है।
पूर्व मंत्री सुधीर शर्मा ने आरोप लगाया कि प्रदेश में कानून व्यवस्था नाममात्र की ही रह गई। कांगड़ा जिला में पिछले दिनों दो महिलाओं की हत्या हो गई और पुलिस तीन दिन तक एक मोबाइल की लोकेशन तक ट्रेस नहीं कर पाई। भाजपा सरकार जुमलों के सहारे कार्य कर रही है। प्रदेश का कोई भी सांसद हिमाचल के लिए कोई भी योजना केंद्र से लाने में नाकामयाब रहा। सुधीर ने आरोप लगाया कि सांसद शांता कुमार ने सांसद निधि का दुरुपयोग कर चहेतों को रेवड़ियां बांटीं। शांता बताएं कि उन्होंने कहां-कहां और किस मद पर सांसद निधि खर्ची। उनकी जानकारी के अनुसार केंद्रीय विश्वविद्यालय के देहरा में बनने वाले मेडिकल कॉलेज के लिए आया पैसा बिलासपुर एम्स के लिए ट्रांसफर हो गया है। भाजपा जनता को बताए कि केंद्रीय विवि का पैसा बिलासपुर एम्स के लिए शिफ्ट हुआ कि नहीं। सांसद बताएं कि केंद्र की उड़ान योजना से कांगड़ा एयरपोर्ट क्यों अछूता रहा। प्रधानमंत्री की यह योजना कांगड़ा के लिए नाम की साबित हो रही है। स्मार्ट सिटी मामले में फंडिंग को लेकर भी केंद्र सरकार ने भाई भतीजावाद किया। शर्मा ने आरोप लगाया कि शांता कुमार ने सेंट्रल यूनिवर्सिटी का मामला एक बार भी संसद में नहीं उठाया। पूर्व सीपीएस राजेश धर्माणी ने कहा कि कांग्रेस की ओर से पूछे जा रहे सवालों के जवाब देने में चारों सांसद असमर्थ हैं। मोदी सरकार तो शांता के पत्रों का जवाब तक नहीं देती है। पूर्व सांसद चंद्र कुमार ने कहा कि सांसद शांता कुमार ने अपने कार्यकाल में विकास का कोई काम नहीं किया। कोई प्रोजेक्ट वे कांगड़ा के लिए नहीं ला पाए। चंबा में सीमेंट कारखाना खोलने का वायदा वे भूल गए। केंद्रीय विवि कांग्रेस की देन है। जब प्रदेश को सेंट्रल यूनिवर्सिटी मिली थी, उस समय सांसद अनुराग ठाकुर राजनीति में भी नहीं थे। कांग्रेस नेता केवल सिंह पठानिया ने कहा कि शाहपुर में नर्सिंग छात्रा हत्याकांड में पुलिस ढुलमुल रवैया अपना रही है। छात्रा को न्याय नहीं मिला है। और आरोपी बाहर घूम रहे हैं।
विज्ञापन


हमने रुकवाया था आईजी कार्यालय निर्माण
सुधीर शर्मा ने कहा कि धर्मशाला में निर्माणाधीन आईजी कार्यालय के निर्माण को लेकर शहरवासी सड़कों पर उतरने को मजबूर हैं। जनभावनाएं देख पूर्व कांग्रेस सरकार ने इसके निर्माण को रुकवा दिया था, लेकिन सत्ता परिवर्तन के साथ ही रातोंरात कार्य फिर से शुरू हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed