फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   ृषि विवि में अब कुल्थी की नई किस्मों को शुरु होगा शोध

ृषि विवि में अब कुल्थी की नई किस्मों को शुरु होगा शोध

Wed, 06 Dec 2017 10:54 PM IST
Updated Wed, 06 Dec 2017 10:54 PM IST
विज्ञापन
ृषि विवि में अब कुल्थी की नई किस्मों को शुरु होगा शोध
पालमपुर (कांगड़ा)। कुल्थी फसल के तैयार हुए जीनोम पर अब आने वाले दिनों में कृषि विवि पालमपुर अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। कब्ज, बवासीर और गुर्दे की पत्थरी के लिए अहम माने जाने वाली कुल्थी अब नई किस्मों की प्रजातियां विकसित हो सकती हैं। जापान के कजूसा पौध जीनोम प्रयोगशाला और कृषि विवि पालमपुर के सहयोग से दो साल के शोध में कुल्थी का
विज्ञापन

जीनोम तैयार हुआ है। अब आने वाले दिनों में इसके विभिन्न किस्मों की फसलों पर कृषि विवि शोध करेगा। बताया जाता है कि कई बीमारियों में अपना योगदान करनी वाली कुल्थी की जीनोम पर जानकारियां उपलब्ध नहीं थी। कृषि विवि पालमपुर और जापान के वैज्ञानिकों के आपसी सहयोग से चले इस शोध पर विवि को सफलता मिली है। इसके लिए कभी विवि के वैज्ञानिक तो कभी जापान के वैज्ञानिक कृषि विवि में आते रहे। अब तक हिमाचल की बात करें तो कुल्थी की फसल कई जगहों पर मंझले किसानों की ओर से बंजर भूमि पर ही तैयार की जाती है। इसके लिए कभी कोई कदम नहीं उठाया गया। जबकि यह आम लोगों में भी कुल्थी की दाल को लेकर सीधी अवधारणा रही है कि कुल्थी पत्थरी के मरीज के लिए अच्छी होती है। कृषि विवि की मानें तो यह फसल शुष्क भूमि पर और वीरान पड़े इलाकों में भी उगाई जा सकती है। अब कुल्थी तैयार हुए जीनोम से कृषि विवि के वैज्ञानिक नए शोध कर इसकी नई प्रजातियां तैयार कर सकते हैं, जिससे आने वाले दिनों में विवि के साथ प्रदेश या अन्य प्रदेशों के किसानों को भी लाभ हो सकता है। अब विवि के वैज्ञानिक इसकी नई प्रजातियों के शोध के साथ यह भी देखेंगे कि कौन सी जगह में कौन किस्म तैयार हो सकती है। लिहाजा, 36 हजार जीनों से भरपूर यह कुल्थी के शोध में अब विवि अपनी नई रूपरेखा जल्द तैयार शुरू कर देगा।
विज्ञापन

कुल्थी के शोध पर विवि करेगा अपना काम : डॉ. हृदय पाल
विवि के संयुक्त निदेशक डा. हृदय पाल सिंह का कहना है कि कुल्थी पर जापान और कृषि विवि के वैज्ञानिकों ने मिल कर जीनोम तैयार किया है। इस पर विवि आगे अपने काम करेगा। कुल्थी के जीनोम तैयार होने पर अब इस पर नई किस्मों की प्रजातियां तैयार हो सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कृषि विवि के कुलपति प्रो. अशोक सरियाल ने कहा कि कुल्थी पर डा. राकेश कुमार चाहौता, कृषि जैव प्रौद्योगिकी विभाग के प्रोफैसर डा. टीआर शर्मा और चीबा जापान स्थित कजुसा पौध जीनोम प्रयोगशाला, के अध्यक्ष डा. सचिको ईसोब ने कड़ी मेहनत की। विवि इस पर अब अपने शोध करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed