फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   परागपुर में युवा उत्सव में 250 प्रतिभागी दिखाएंगे हुनर

परागपुर में युवा उत्सव में 250 प्रतिभागी दिखाएंगे हुनर

Sat, 02 Dec 2017 11:34 PM IST
Updated Sat, 02 Dec 2017 11:34 PM IST
विज्ञापन
परागपुर में युवा उत्सव में 250 प्रतिभागी दिखाएंगे हुनर
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

परागपुर (कांगड़ा)।
जिला युवा सेवाएं एवं खेल विभाग की ओर से दो दिवसीय जिला स्तरीय युवा उत्सव-2017 का आगाज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय (कन्या) परागपुर में हुआ। प्रतियोगिता का शुभारंभ खेल विभाग के जिलाधिकारी संजय शर्मा ने किया। युवा महोत्सव में जिला कांगड़ा के विभिन्न विकास खंडों के 250 युवा भाग ले रहे हैं। इसमें लोकगीत, लोक नृत्य, कथक, संगीत, शास्त्रीय संगीत, तबला, सितार, बांसुरी वादन, पारंपरिक वाद्य वादन और मंच से जुड़ीं 11 विधाओं की प्रतिस्पर्धाएं होंगी। विभिन्न प्रतिस्पर्धाओं में उम्दा प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागी राज्य स्तर पर कांगड़ा का प्रतिनिधित्व करेंगे। इसमें हेमंत शर्मा, सुरिंद्र भारद्वाज और कुलदीप राणा निर्णायक मंडली में शामिल हैं। इससे पूर्व स्थानीय विद्यालय में वार्षिक पुरस्कार वितरण सामारोह भी मनाया गया। इसमें लोनिवि शिमला मुख्यालय की वास्तुकार सुषमा सूद ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य अनुराधा सूद, पंचायत परागपुर प्रधान सुदेश शर्मा, उपप्रधान मदन गोपाल, पूर्व प्रधान रुपिंद्र सिंह डैनी, प्रो रमेश भट्टी, पंचायत सदस्य अभिलाषा शर्मा, सहित प्रवक्ता ऋचा शर्मा, सविता, भारती सूद, रजत महाजन, फकरदीन, कर्ण पटियाल, शशी बाला, पवना देवी, जीवना, उषा कुमारी, प्रीति सूद, सुभाष दत्ता, कमलकांत, सुनील सूद, संजीव राणा, अनीता कुमारी, नेहा कुमारी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed