{"_id":"5c757c4cbdec224bc62b61c7","slug":"131551203404-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुल्थान में फिर हुई बर्फबारी, तीन रोड बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुल्थान में फिर हुई बर्फबारी, तीन रोड बंद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुल्थान में फिर बर्फबारी, तीन सड़कें बंद
बरोट-मियोट, बरोट-लोहरड़ी और मुल्थान-कोठी कोढ़ सड़कें अवरुद्ध
अजर उजाला ब्यूरो
मुल्थान (कांगड़ा)। जिला कांगड़ा की दुर्गम घाटी मुल्थान में मंगलवार दिन को ताजा हिमपात होने से बरोट-मियोट, बरोट-लोहरड़ी और मुल्थान-कोठी कोढ़ सड़क पूरी तरह से बंद रही। इन सड़कों पर मंगलवार को कोई भी वाहन नहीं चल सके। इससे लोगों को पैदल चलकर अपने गंतव्यों तक पहुंचना पड़ा। मंगलवार को फिर से बर्फबारी होने से आम जीवन अस्त-व्यस्त हो गया। बच्चों को जहां पैदल चलकर स्कूल पहुंचना पड़ा, वहीं रोजमरर्रा के कामों में भी लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
मंगलवार को सुबह से ही मुल्थान बाजार और गांवों में बर्फबारी शुरू हो गई। मुल्थान बाजार में करीब दो सेंटीमीटर, जबकि गांवों में तीन से दस सेंटीमीटर तक बर्फ गिरी। मुल्थान के भुजलिंग, पोलिंग, राजगुंधा, कोठी कोढ़, मलाह, छेरना, रोलिंग, लछयाण और ज्धार गांव में 10 से 15 सेंटीमीटर तक हिमपात हुआ है। मंगलवार को घाटी में दिन भर मौसम खराब रहा।