फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   आईटीआई शाहपुर शुरू करेगा इंग्लिश स्पीकिंग कोर्स

आईटीआई शाहपुर शुरू करेगा इंग्लिश स्पीकिंग कोर्स

Tue, 08 Jan 2019 11:47 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 08 Jan 2019 11:47 PM IST
विज्ञापन
आईटीआई शाहपुर शुरू करेगा इंग्लिश स्पीकिंग कोर्स
अंग्रेजी सीखने आईटीआई शाहपुर पहुंचिये
विज्ञापन

6 माह होगी कोर्स की अवधि, 500 रुपये होगी मासिक फीस
हर प्रशिक्षु को 1000 रुपये वजीफा भी मिलेगा
16 से 35 साल के लोग ले सकेंगे एटमिशन
अमर उजाला ब्यूरो
शाहपुर (कांगड़ा)। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान शाहपुर अब औद्योगिक प्रशिक्षण के साथ-साथ लोगों को इंग्लिश भी सिखाएगा। इसके लिए आईटीआई 6 माह का एक कोर्स करवाएगा, जिसके लिए 500 रुपये मासिक फीस देकर इंग्लिश स्पीकिंग कोर्स में एडमिशन ले सकेंगे।

औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान शाहपुर के प्रधानाचार्य एसके लखनपाल ने बताया कि इस कोर्स में प्रवेश के लिए आयु 16 से 35 वर्ष के बीच रखी गई है। वहीं प्रवेश के इच्छुक अभ्यर्थी कम से कम आठवीं पास हों और उनके परिवार की वार्षिक आय दो लाख से कम हो। उन्होंने बताया कि अभ्यर्थी 15 जनवरी से पहले संस्थान में आकर प्रवेश ले सकते हैं। उन्होंने बताया कि इस कोर्स के लिए एडमिशन फीस 500 रुपये रखी गई है, जबकि हर प्रशिक्षु को 1000 रुपये मासिक वजीफा भी दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस कोर्स में उन्हीं अभ्यर्थियों को प्रवेश दिया जाएगा जो किसी अन्य पाठ्यक्रम या औपचारिक शिक्षा में नियमित छात्र न हों और न ही बेरोजगारी भत्ता योजना के तहत बेरोजगारी भत्ता ले रहे हों।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed