फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   किसी के बहकावे में न आएं होटल कारोबारी: किशन कपूर

किसी के बहकावे में न आएं होटल कारोबारी: किशन कपूर

Thu, 03 May 2018 12:26 AM IST
Updated Thu, 03 May 2018 12:26 AM IST
विज्ञापन
किसी के बहकावे में न आएं होटल कारोबारी: किशन कपूर
बहकावे में न आएं होटल कारोबारी : कपूर
विज्ञापन

सरकार होटल कारोबारियों की समस्या को लेकर गंभीर
अमर उजाला ब्यूरो
धर्मशाला। खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले मंत्री किशन कपूर ने होटल कारोबारियों से प्रदेश सरकार का सहयोग करने का आग्रह करते हुए कहा कि सरकार उनकी समस्याओं से भलीभांति परिचित है। सरकार उनके हितों के संरक्षण के लिए गंभीरता से प्रयास कर रही है। वह नगर निगम धर्मशाला के मनोनीत पार्षदों के शपथ ग्रहण समारोह की अध्यक्षता करते हुए बोल रहे थे। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि नियमानुसार औपचारिकताएं पूरी करने वाले कारोबारियों की फाइलें तुरंत पास की जाएं और इन्हें बेवजह न लटकाएं। उन्होंने होटल कारोबारियों से आग्रह किया कि वे ऐसे लोगों से सावधान रहें जो अपनी राजनीतिक रोटियां सेंकने के लिए उनका इस्तेमाल करने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि टीसीपी विभाग में पर्याप्त कर्मचारियों की तैनाती सुनिश्चित की गई है। अधिकारी यह तय करें कि नगर निगम क्षेत्र में भवनों के नक्शों की अनुमति के मामलों को तेजी से निपटाया जाए। उन्होंने अपनी पहचान को भाजपा की देन बताते हुए कहा कि पार्टी मां के समान होती है और जो इस बात को भुलाते हैं उनको इसका खामियाजा भुगतना पड़ता है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को मिलकर कार्य करने की सीख दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed