{"_id":"5cace2d1bdec222dcd5a968b","slug":"121554834129-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निजी स्कूल संचालकों को बच्चों की सुरक्षा का देना होगा शपथ पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निजी स्कूल संचालकों को बच्चों की सुरक्षा का देना होगा शपथ पत्र
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पालमपुर (कांगड़ा)। निजी शिक्षण संस्थानों में पढ़ रहे बच्चों की सुरक्षा के लिए संस्थान प्रबंधकों से सरकार शपथ पत्र लेगी। शपथ पत्र में बच्चों की सुरक्षा के लिए निर्धारित नियमों को पूरा करने का उल्लेख होगा। यह शपथ पत्र स्कूल संचालकों को 12 अप्रैल तक संबंधित एसडीएम कार्यालय में जमा करवाना होगा।
मंगलवार को पालमपुर में एडीसी राघव शर्मा की अध्यक्षता में निजी स्कूल संचालकों की बैठक हुई। एडीसी ने कहा कि बच्चों की सुरक्षा के लिए स्कूल संचालक और प्रधानाचार्य गंभीरता से काम करें। एसडीएम पंकज शर्मा ने सड़क सुरक्षा, सड़क हादसों की रोकथाम और स्कूली बच्चों की सुरक्षा और बचाव पर विशेष रूप में चर्चा की। उन्होंने कहा कि बच्चों की सुरक्षा के लिए नियम निर्धारित किए गए हैं और सभी स्कूलों को इनको पूरा करने का शपथ पत्र देना होगा। इस मौके पर डीएसपी पालमपुर अमित शर्मा, आरएम उतम चंद समेत उपमंडल पालमपुर के निजी स्कूलों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
---