फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   कॉमन पेज के लिए प्रस्तावित 18-18-48

कॉमन पेज के लिए प्रस्तावित 18-18-48

Sun, 03 Jun 2018 12:13 AM IST
Updated Sun, 03 Jun 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
कॉमन पेज के लिए प्रस्तावित 18-18-48
होटल मालिकों को थानों में जमा करवाने होंगे लाइसेंसी हथियार
विज्ञापन

कसौली कांड से सबक लेकर कांगड़ा पुलिस ने दिए निर्देश
अवैध कब्जों पर हो रही कार्रवाई पर एहतियातन लिया फैसला
विपिन चौधरी
धर्मशाला। जिला के होटलियरों को अपने-अपने लाइसेंसी बंदूक और पिस्टल संबंधित पुलिस थानों में जमा करवाने होंगे। धर्मशाला-मैक्लोडगंज में होटलों के बिजली-पानी के कनेक्शन काटने और उन्हें गिराने के दौरान कहीं कसौली जैसे हालात पैदा न हों, इसके चलते जिला पुलिस ने एहतियात के तौर पर यह फैसला लिया है।
जानकारी के अनुसार जिला पुलिस प्रमुख ने जिला कांगड़ा के डिफाल्टर होटल मालिकों के अलावा अन्य होटल संचालकों, उनके अधीन कार्य करने वाले कर्मचारियों के अलावा परिवार के किसी भी सदस्य के पास बंदूक या पिस्टल है तो उसे अपने संबंधित थानों में जमा करवाने के निर्देश दिए हैं। जिला पुलिस प्रमुख ने होटल संचालकों को अपने-अपने लाइसेंसी हथियार को जल्द से जल्द थानों में जमा करवाने के लिए कहा है, ताकि होटलों पर होने वाले कार्रवाई के दौरान कोई हादसा पेश न आए।
विज्ञापन

बाक्स
नड्डी-मैक्लोडगंज और धर्मशाला में हैं अवैध होटल
हाईकोर्ट के निर्देशों के बाद जिन होटलों के बिजली-पानी के कनेक्शन काटने के निर्देश दिए हैं। इनमें सबसे ज्यादा होटल धर्मशाला, मैक्लोडगंज, धर्मकोट और नड्डी क्षेत्र से हैं। जानकारी के अनुसार पर्यटन विभाग ने करीब 145 होटलों को अवैध घोषित करार दिया है। इनमें से अधिकतर होटलों के बिजली-पानी के कनेक्शन काटे जा चुके हैं। इसके अलावा अभी भी यह अभियान जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


-होटल संचालकों और उनके परिवार के सदस्यों के अलावा अगर उनके किसी भी कर्मी के पास कोई बंदूक और पिस्टल है, तो उसे उन्हें संबंधित थानों में जल्द से जल्द जमा करवाना होगा। यह फैसला होटलों पर हो रही कार्रवाई के चलते लिया गया है। - संतोष पटियाल, एसपी कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed