{"_id":"5aedf9874f1c1b56098b851a","slug":"121525545351-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा को समर्थन देने वाला मंच सरकार से खफा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा को समर्थन देने वाला मंच सरकार से खफा
Updated Sun, 06 May 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पेंशनर्स सरकार के खिलाफ करेंगे प्रदर्शन
मंच की समस्याओं की अनदेखी पर खफा
19 को बिलासपुर में बनाई जाएगी रणनीति
अमर उजाला ब्यूरो
नगरोटा बगवां (कांगड़ा)। विधानसभा चुनाव में भाजपा को समर्थन देने वाले हिमाचल परिवहन सेवानिवृत्त कर्मचारी कल्याण मंच ने अब भाजपा सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। मंच का आरोप है कि सरकार बनने के बाद मार्च और अप्रैल की पेंशन तक का भुगतान नहीं किया गया है। इसके चलते मंच ने सरकार के खिलाफ आंदोलन का निर्णय लिया है। हालांकि, मंच को भाजपा से सेवानिवृत्त परिवहन कर्मचारियों की पेंशन के लिए कोई स्थायी समाधान निकालने की आस थी लेकिन, उनकी समस्या का समाधान नहीं हो पाया है। सरकार के खिलाफ 19 मई को बिलासपुर में आयोजित होने वाली कार्यसमिति की बैठक में रणनीति बनाई जाएगी। मंच के प्रदेशाध्यक्ष बलराम पुरी की अध्यक्षता में शनिवार को विशेष बैठक हुई। इसमें परिवहन पेंशनर्स के लिए सरकार के नकारात्मक रवैये को लेकर रोष व्यक्त किया गया। मंच के महामंत्री बीरसिंह चौहान ने बताया कि बैठक में परिवहन निगम के सेवानिवृत्त कर्मियों की लंबे समय से लंबित पेंशन भुगतान और अन्य वित्तीय लाभों पर गंभीरता पूर्वक चर्चा हुई। लंबित पेंशन के अलावा एक जनवरी 2015 से लंबित 24 प्रतिशत महंगाई भत्ता और 17 प्रतिशत अंतरिम राहत, दिसंबर 2015 से लंबित ग्रेच्युटी और लीव इन कैशमेंट का भुगतान, अप्रैल 2017 के बाद सेवानिवृत्त हुए निगम कर्मियों की पेंशन और अन्य वित्तीय लाभों की लंबित अदायगी सहित अन्य वित्तीय लाभों की अदायगी न होने से इस वर्ग को अपने परिवारों का भरण पोषण करना मुश्किल हो गया है। कहा कि पांच सालों में मंच की मांगों के प्रति नकारात्मक रवैये के कारण चुनावों में मंच ने भाजपा को समर्थन दिया था। बैठक में मंच के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष चमन लाल पुंडीर, मुख्य सलाहकार मधु सूदन शर्मा, उपाध्यक्ष होशियार सिंह गुलेरिया, कोषाध्यक्ष किशोरी लाल धनोटिया, सचिव कृपाल सिंह पठानिया के अलावा हरनाम सिंह जरियाल, संसार चंद पठानिया, कुलदीप चंद, जोगिंद्र सिंह, निर्मल सिंह, अशोक कुमार, सुरेश कुमार, राजकुमार, मोहन लाल, रमेश कुमार, हरभजन सिंह, हरबंस लाल, सिमरो देवी, गुड्डी देवी, विमला देवी, लज्या देवी, सलोचना देवी, सिकंदरा और अमरती देवी आदि मौजूद रहीं।