{"_id":"5a2825e84f1c1b76678bfc32","slug":"121512580584-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हंसराज स्कूल के मेधावी किए सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हंसराज स्कूल के मेधावी किए सम्मानित
Updated Wed, 06 Dec 2017 10:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजा का तालाब (कांगड़ा)। हंसराज सीनियर सेकेंडरी स्कूल रैहन का वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में फतेहपुर के एसडीएम शशि पाल शर्मा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। मुख्यातिथि ने मेधावी बच्चों को सम्मानित किया।
स्कूल प्रधानाचार्य राम कुमार वर्मा और चेयरमैन सुलेखा रानी ने अध्यापकगणों और बच्चों के साथ मुख्यातिथि का प्रवेश द्वार पर भव्य स्वागत किया। इसके बाद कार्यक्रम में बच्चों ने रंगारंग प्रस्तुतियां पेश कीं। एलकेजी के नन्हे-मुन्हे बच्चों आयुष, पलक और आक्षी की शानदार प्रस्तुति जुबी-डूबी ने खूब वाहवाही बटोरी। यूकेजी की मानवी, जसविंद्र और साथियों ने मस्ती गीत नृत्य भूम-भूम से वाहवाही लूटी। पहली कक्षा के बच्चों जतिन, नमन और रिधिमा ने चांद ने पूछा तारों से तारों ने पूछा हजारों से सबसे प्यारा कौन पापा ओ मेरे पापा, दूसरी और तीसरी कक्षा के छात्रों वरुण, शुभम, मंजीत तथा जतिन एवं साथियों द्वार अभी तो पार्टी शुरू हुई है की शानदार प्रस्तुति दी। चौथी क्लास की नंदिनी, अंकिता, संजुल की पंजाबी प्रस्तुति लंबरदारनी किथे लांदा फिरे गेडियां नी तथा पांचवीं क्लास की छात्राओं साक्षी, जश्वी, अंशिका द्वारा प्रस्तुत देशभक्ति गीत ऐसा देश है मेरा व सरगम, अदिति और सिंपल द्वारा नाटी रोहड़ू जाणा मेरी आमिये रोहड़ू जाणा ओ की प्रस्तुति दी। आठवीं कक्षा की छात्राओं ने प्रेम रत्न धन पायो और दसवीं के छात्रों साहिल, हनीश तथा आयुष द्वारा जियो रे बाहुवली की शानदार प्रस्तुति से वाहवाही लूटी। 11वीं की छात्राओं निधि, आकांक्षा व आरुषि द्वारा प्रस्तुत गोरियां नू दफा करो और बंदना, प्रियंका व मनीषा की प्रस्तुति नगाड़ा संग ढोल बाजे-ढोल बाजे डम-डम बाजे ढोल की प्रस्तुति को दर्शकों ने खूब सराह। प्रधानाचार्य राम कुमार वर्मा ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। मुख्यातिथि की ओर से वर्ष 2016-17 में अव्वल प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर सेवानिवृत्त कैप्टन प्रेम चौहान, सेवानिवृत्त कैप्टन जरनैल सिंह, सेवानिवृत्त एसडीओ धर्मवीर कपूर, सेवानिवृत्त एसडीओ वेद प्रकाश सोनी, सेवानिवृत्त प्रिंसिपल सोम राज गर्ग, सेवानिवृत्त अधीक्षक पुलिस रमेश पठानिया, सेवानिवृत्त डीओसी तरसेम राणा और हरबंस सिंह विशेष अतिथि के रूप में शामिल हुए।