{"_id":"5970eff74f1c1b35038b4707","slug":"121500573687-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोगों के लिए आफत बन गया सुगम केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोगों के लिए आफत बन गया सुगम केंद्र
Updated Thu, 20 Jul 2017 11:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धर्मशाला (कांगड़ा)। जिला प्रशासन की ओर से लोगों की सुविधा के लिए शुरू किया गया सुगम सेंटर अप्रशिक्षित कर्मचारियों की वजह से लोगों पर भारी पड़ रहा है। कार्यालय में जरूरी कार्यों को निपटाने के लिए बनाए गए काउंटरों काऊंटरों पर अप्रशिक्षित कर्मचारियों की तैनाती यहां आने वाले लोगों की दिक्कतें बढ़ा रही हैं। अप्रशिक्षित कर्मचारियों के कारण मिनटों में होने वाले कार्य के लिए लोगों को या तो दिन भर रुकना पड़ रहा है या फिर उन्हें दूसरे दिन अपना समय और आर्थिक नुकसान झेल कर धर्मशाला आना पड़ रहा है। सुगम केंद्र में अपने विभिन्न प्रमाणपत्र, व्हीकल रजिस्ट्रेशन, फीस जमा करवाने सहित बंदूकों के लाइसेंस रिन्यू करवाने आए लोगों ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि सुगम केंद्र पर उन्हें सुविधा तो नहीं मिल रही। लेकिन, उनका समय और धन जरूर बर्बाद हो रहा है। लोगों के अनुसार अप्रशिक्षित कर्मचारियों के कारण सुगम केंद्र के कुछ काउंटरों पर दोपहर 12 से एक बजे तक केवल आठ से 10 लोगों के कार्यों को ही निपटाया जा रहा है। इसके चलते अन्य टोकन धारकों को परेशानी हो रही है। लोगों ने मांग की है कि रोजाना भीड़ से भरे रहने वाले काउंटरों पर जिला प्रशासन प्रशिक्षित कर्मचारियों की तैनाती करे। धर्मशाला के एसडीएम श्रवण मांटा ने कहा कि सुगम केंद्र में तैनात स्टाफ को पूरी प्रशिक्षण दिया गया है। इसके बाद ही उन्हें वहां पर तैनात किया गया है। अब सारा कार्य ऑनलाइन हो रहा है। सर्वर के धीमे गति से कार्य करने के कारण कर्मचारियों को कार्य करने में दिक्कत पेश आ रहा है।
विज्ञापन