{"_id":"595bd8fd4f1c1bab1e8b4580","slug":"121499191549-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सावन मेलों में रहेगा तीसरी आंख का पहरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सावन मेलों में रहेगा तीसरी आंख का पहरा
Updated Tue, 04 Jul 2017 11:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्वालामुखी (कांगड़ा)। शक्तिपीठ श्री ज्वालामुखी मंदिर में 24 जुलाई से 3 अगस्त तक चलने वाले श्रावण अष्टमी मेलों से पहले प्रशासन ने सुरक्षा की दृष्टि से मंदिर में 51 एचडी सीसीटीवी कैमरे लगवा दिए हैं।
जानकारी के मुताबिक मंदिर प्रशासन ने मंदिर में सीसीटीवी कैमरों की संख्या बढ़ाने के लिए योजना तैयार की है, जिसे जिलाधीश कांगड़ा सीपी वर्मा से स्वीकृति मिलने के बाद मंदिर में वरिष्ठ कनिष्ठ अभियंता सुरेश कुमार की निगरानी में सीसीटीवी कैमरे स्थापित किए गए हैं। मंदिर अधिकारी के कक्ष में कंट्रोल रूम बनाया गया है, जिसमें बड़ी एलसीडी स्क्रीन पर 51 सीसीटीवी कैमरों से मंदिर के हर भाग पर नजर रखी जा सकेगी। ये कैमरे पिक्चर क्वालिटी में स्पष्ट और एक महीने से ज्यादा की रिकार्डिंग करने में सक्षम हैं, जिन पर मंदिर न्यास ने अनुमानित सात लाख रुपये का खर्च किया है। मंदिर न्यास ने ये कैमरे मुख्य मंदिर द्वार, मंदिर कार्यालय, परिक्रमा मार्ग, गणना कक्ष, शैय्या भवन, मुख्य मंदिर, तारा देवी मंदिर, भैरव मंदिर, टेढ़ा मंदिर, लंगर भवन, मंदिर परिसर मे लगवाए हैं। मंदिर न्यास के अनुसार संस्कृत महाविद्यालय, मातृ सदन में भी सीसीटीवी कैमरे लगाने की योजना है और जल्द ही इसके लिए उच्चाधिकारियों की स्वीकृति ली जाएगी।
मंदिर अधिकारी डा. अशोक पठानिया ने कहा कि मंदिर में 51 एचडी सीसीटीवी कैमरे स्थापित किए गए हैं। श्रावण अष्टमी मेलों में श्रद्धालुओं को कड़ी सुरक्षा में दर्शनों की सुविधा दी जाएगी।