फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   12-D forms will be distributed to elderly and disabled voters through BLO: DC

बुजुर्ग-दिव्यांग मतदाताओं को बीएलओ के माध्यम से वितरित होंगे 12-डी फार्म : डीसी

Sat, 20 Apr 2024 04:21 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 20 Apr 2024 04:21 AM IST
विज्ञापन
12-D forms will be distributed to elderly and disabled voters through BLO: DC
धर्मशाला। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त हेमराज बैरवा ने कहा कि लोकसभा चुनाव-2024 के दृष्टिगत 85 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के बुजुर्ग और दिव्यांग मतदाताओं को घर द्वार पर मतदान करने की सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए भारत निर्वाचन आयोग की ओर से सुविधा प्रदान की जा रही है। फाॅर्म 12-डी के माध्यम से इस आयु वर्ग के बुजुर्ग और दिव्यांग मतदाता इस सुविधा का लाभ प्राप्त कर, घर बैठ कर ही अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकते हैं।
विज्ञापन

सभी बूथ लेबल अधिकारी उनके पोलिंग बूथ के अंतर्गत आने वाले 85 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के वृद्ध और दिव्यांग मतदाताओं की जानकारी फाॅर्म 12-डी के माध्यम से 12 मई, 2024 तक सहायक रिटर्निंग अधिकारी कार्यालय में पहुंचाना सुनिश्चित करें। बीएलओ फाॅर्म 12-डी से संबंधित डिटेल उनके सुपरवाइजर के माध्यम से भी भेज सकते हैं। बीएलओ की ओर से भेजी जाने वाली डिटेल को दैनिक आधार पर माॅनिटर किया जाएगा, ताकि सभी पात्र बुजुर्ग और दिव्यांग मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर लोकतंत्र के इस महापर्व में अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed