{"_id":"59860cdb4f1c1ba5368b4783","slug":"11501957339-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनपीएस कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ बोला हल्ला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनपीएस कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ बोला हल्ला
Updated Sat, 05 Aug 2017 11:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धर्मशाला। न्यू पेंशन स्कीम कर्मचारियों ने शनिवार को धर्मशाला में सरकार के खिलाफ हल्ला बोला है। साथ ही सरकार से पुरानी पेंशन योजना को बहाल करने की मांग उठाई है। एनपीएस एंड सीपीएस इंप्लाइज फेडरेशन के बैनर तले आयोजित प्रदर्शन में राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ, शिक्षा विभाग के गैर शिक्षक कर्मचारी महासंघ और स्कूल शिक्षा बोर्ड कर्मचारी महासंघ के सदस्यों न भी भाग लिया। कर्मचारियों ने पुलिस मैदान से उपायुक्त कार्यालय तक रैली निकाली और साथ ही उपायुक्त कांगड़ा सीपी वर्मा के माध्यम से ज्ञापन भेज मुख्यमंत्री से पुरानी पेंशन योजना बहाल करने की मांग उठाई।
प्रदर्शन में शामिल राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष संजय पीसी ने कहा कि सरकार ने पुरानी पेंशन योजना को बंद कर न्यू पेंशन स्कीम में कर्मचारियों को डाला है। इस योजना में कई खामियां हैं। इससे कर्मचारियों को उनका पूरा पैसा नहीं मिल पाएगा। वहीं, गैर शिक्षक कर्मचारी महासंघ के जिला अध्यक्ष ईश्वर दास ने बताया कि शिक्षा विभाग के भी कई कर्मचारी सरकार की एनपीएस योजना में शामिल हुए हैं। इसका महासंघ कड़ा विरोध करता है। वहीं, स्कूल शिक्षा बोर्ड कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष सुनील शर्मा ने बताया कि शिक्षा बोर्ड के करीब 200 कर्मचारी एनपीएस योजना में शामिल हैं। एनपीएस में कर्मचारियों को फायदा कम और नुकसान ज्यादा है। क्योंकि, इस योजना के तहत कर्मचारियों की राशि को जहां शेयर मार्केट में लगाया जा रहा है। वहीं कर्मचारियों की पूरी नौकरी में जमा धनराशि भी उन्हें वापस नहीं मिल रही है, तो सेवानिवृत्ति के बाद पांच सौ से पांच हजार रुपये तक पेंशन इन कर्मचारियों को मिलेगी। ऐसे में सेवानिवृत्ति के बाद कर्मचारियों को अपना गुजारा कर पाना मुश्किल हो जाएगा। इस मौके पर विभिन्न कर्मचारी संगठनों के दर्जनों सदस्य मौजूद रहे।
---