{"_id":"68fbdf505a98e1ce0209b990","slug":"114-crore-will-be-spent-on-badehad-panchayat-bhawan-butail-kangra-news-c-95-1-ssml1019-202461-2025-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदेहड़ पंचायत भवन पर खर्च होंगे 1.14 करोड़ : बुटेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदेहड़ पंचायत भवन पर खर्च होंगे 1.14 करोड़ : बुटेल
विज्ञापन
पालमपुर (कांगड़ा)। विधायक आशीष बुटेल ने ग्राम पंचायत बदेहड़ की हरिजन बस्ती में लगभग चार लाख रुपये की लागत से निर्मित सामुदायिक भवन का लोकार्पण किया। इसके बाद जनता को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि पंचायत बदेहड़ में नए पंचायत भवन के निर्माण के लिए 1 करोड़ 14 लाख रुपये व्यय किए जाएंगे। विधायक ने कहा कि इस सामुदायिक भवन के निर्माण से श्री साईं महिला मंडल सहित स्थानीय लोगों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हुई हैं। उन्होंने कहा कि विधानसभा क्षेत्र पालमपुर के प्रत्येक घर तक सड़क, बिजली और पेयजल की सुगम उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए कार्य निरंतर गतिशील है। उन्होंने विकासात्मक कार्यों का जिक्र करते हुए कहा कि नाबार्ड योजना के तहत लगभग नौ करोड़ रुपये की लागत से पट्टी-बदेहड़-गोरठ सड़क निर्माण कार्य प्रगति पर है। स्थानीय लोगों की मांग पर विधायक ने सामुदायिक भवन परिसर में डंगा निर्माण, मीटिंग हॉल और रविदास मंदिर निर्माण के लिए चरणबद्ध तरीके से आवश्यक धनराशि उपलब्ध करवाने का आश्वासन दिया।
इसके उपरांत आशीष बुटेल ने नगर निगम पालमपुर परिसर में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के अंतर्गत 76 लाभार्थियों को घर निर्माण हेतु स्वीकृति पत्र वितरित किए। ये लाभार्थी योजना के तहत 2 लाख 50 हजार रुपये की संविदा सहायता प्राप्त करेंगे। विधायक ने लोगों की समस्याओं को भी सुना। इस मौके पर महापौर नगर निगम गोपाल नाग, उप महापौर राजकुमार, पार्षदगण, अतिरिक्त आयुक्त नगर निगम विकास शर्मा, बदेहड़ पंचायत प्रधान बलवंत सिंह, उप प्रधान अनुवर शर्मा, लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता सार्थक सूद मौजूद रहे।