फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   सुनील धीमान को मिला नवोदय क्रांति नेशनल अवार्ड

सुनील धीमान को मिला नवोदय क्रांति नेशनल अवार्ड

Sun, 03 Feb 2019 11:56 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 03 Feb 2019 11:56 PM IST
विज्ञापन
सुनील धीमान को मिला नवोदय क्रांति नेशनल अवार्ड
सुनील धीमान को मिला नवोदय क्रांति नेशनल अवार्ड
विज्ञापन

15 राज्यों के शिक्षकों के साथ सम्मानित हुए बंडोल के अध्यापक
अमर उजाला ब्यूरो
ज्वालामुखी (कांगड़ा)। सरकारी विद्यालयों में शिक्षा का स्तर सुधारने के लिए नवोदय क्रांति परिवार की ओर से कुरुक्षेत्र हरियाणा में दो दिवसीय राष्ट्रीय शैक्षिक विमर्श शिविर व सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसमें देशभर के 15 राज्यों के शिक्षकों ने भाग लिया। कार्यक्रम में राजकीय प्राथमिक विद्यालय बंडोल के शिक्षक सुनील धीमान को नवोदय क्रांति राष्ट्रीय अवार्ड से नवाजा गया। कार्यक्रम में देशभर के उन शिक्षकों को सम्मानित किया गया, जिन्होंने अपने सरकारी स्कूल को बेहतर बनाने का कार्य किया है। शिक्षक नीरज कुमार रमौल के शिक्षा में नवाचार के प्रयासों को देखते हुए कुरुक्षेत्र हरियाणा में आयोजित सम्मान समारोह में इंटरनेशनल डेवलपमेंट किंग्समीड इंग्लैंड के स्ट्रेटेजिक हेड डॉ. सज्जन सिंह देशवाल, हरियाणा के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण कुमार बेदी, राज्य मंत्री गुरदयाल सुनहेड़ी, हरियाणा शिक्षा विभाग के निदेशक डॉ. अजय बल्हारा, सत्यमेव जयते फाउंडेशन अमेरिका के फाउंडर ओम वर्मा, शिक्षा की अंतरराष्ट्रीय सलाहकार रति चंदना, कुरुक्षेत्र जिला शिक्षा अधिकारी सतनाम भट्टी व संस्थापक संदीप ढिल्लो ने पुरस्कृत किया। देश के पंद्रह राज्यों के शिक्षकों के साथ मिलकर शिक्षक सुनील धीमान ने शिक्षा की गुणवत्ता पर मंथन करने के साथ ही अपने विद्यालय में किए शिक्षा में नवाचार को सभी के सम्मुख प्रस्तुत किया। इस के साथ ही पाठशाला को स्मार्ट स्कूल पुरस्कार से नवाजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed