{"_id":"5b0d9b684f1c1ba36e8b5405","slug":"111527618408-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पालमपुर उपमंडल में आया तूफान, बिजली गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पालमपुर उपमंडल में आया तूफान, बिजली गुल
Updated Tue, 29 May 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पालमपुर उपमंडल में अंधड़ से बिजली गुल
पालमपुर (कांगड़ा)। उपमंडल पालमपुर में मंगलवार को आए अंधड से लोगों को खासी परेशानी उठानी पड़ी। अंधड़ से पालमपुर अस्पताल के समीप मेडिकल स्टोर के पास दीवार गिरने से एक महिला घायल हो गई है। वहीं, विभिन्न स्थानों पर बिजली लाइनों को नुकसान पहुंचने से बिजली भी गुल हो गई। दिन के समय चले तूफान से करीब ढाई बजे शहर में बिजली गुल हो गई, जबकि देर सायं तक बिजली नहीं आई। इसके अलावा विभिन्न स्थानों पर पेड़ गिरने सहित अन्य नुकसान होने की सूचना है। बिजली जाने से शहर सहित आसपास के लोगों को खासी परेशानी उठानी पड़ी। उधर, बिजली बोर्ड के एक्सईएन ओम प्रकाश ने बताया कि तूफान से बिजली तारों को हुए नुकसान से बिजली गई।