{"_id":"5a89c0044f1c1bb3208ba0d2","slug":"111518977028-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो साल नहीं मिली एनओसी, अब 100 दिन की प्राथमिकता में डाली सड़क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो साल नहीं मिली एनओसी, अब 100 दिन की प्राथमिकता में डाली सड़क
Updated Sun, 18 Feb 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरीश चंद्र
धर्मशाला। स्मार्ट सिटी धर्मशाला के भागसुनाग वार्ड के रक्कड़ गांव के लोग आज भी सड़क सुविधा से वंचित हैं। दो साल से लोक निर्माण विभाग इस गांव को सड़क सुविधा से जोड़ने के लिए योजना बना रहा है, लेकिन वन विभाग से एनओसी न मिलने के कारण मामला अभी अधर में लटका है। अब नई सरकार के गठन के बाद लोक निर्माण विभाग ने रक्कड़ गांव की सड़क को विधायक की 100 दिन की प्राथमिकता में डाल दिया है। जिस सड़क को बनाने के लिए दो साल में एनओसी नहीं मिल पाई है, अब देखना होगा कि 100 दिन में वन विभाग इसे मंजूरी देता है कि नहीं। भागसुनाग वार्ड के रक्कड़ गांव के बाशिंदे नगर निगम के दायरे में आते हैं, हाउस टैक्स और अन्य टैक्स वे नगर निगम को देते हैं, लेकिन आज तक इस गांव को सड़क के साथ नहीं जोड़ा गया है। राजस्व विभाग के रक्कड़ गांव में हैनी, दोपवल, ममटेहड़ आदि छोटे गांव आते हैं।
कोट
-रक्कड़ गांव की सड़क का मामला पहले नगर निगम की एफसीए कमेटी के कारण लटका रहा। अब वहां से मंजूरी मिलने के कारण वन विभाग की स्वीकृति को भेजा गया है। अब इस सड़क को विधायक की 100 दिन की प्राथमिकता में डाला गया है।
विजय कुमार चौधरी,अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग धर्मशाला