फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   अब बाहरी पर्यटकों को दिखाई जाएगी हिमाचली संस्कृति

अब बाहरी पर्यटकों को दिखाई जाएगी हिमाचली संस्कृति

Wed, 14 Feb 2018 11:28 PM IST
Updated Wed, 14 Feb 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
अब बाहरी पर्यटकों को दिखाई जाएगी हिमाचली संस्कृति
धर्मशाला। हिमाचल पर्यटन निगम अपने होटलों में ठहरने वाले पर्यटकों को पूरी तरह हिमाचली रंग में रंग देगा। पर्यटन निगम धर्मशाला के दो बड़े होटलों धौलाधार और भागसू में सांस्कृतिक केंद्र बनाए गए हैं। होटल धौलाधार और भागसू में बनने वाले इन सांस्कृतिक केंद्रों (ऑडिटोरियम) में पहाड़ी कलाकर हिमाचली संस्कृति की बेहतरीन प्रस्तुतियां देंगे। होटल प्रबंधन पहाड़ी कलाकारों को होटलों में बुलाएंगे, जो सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देंगे। पर्यटकों को लुभाने के लिए हिमाचल में अपनी तरह की यह नई कवायद पर्यटकों को धर्मशाला में ज्यादा दिन गुजारने के लिए मुफीद साबित हो सकती है। एशियन डेवलपमेंट बैंक के सहयोग से बनाए जा रहे इन सांस्कृतिक केंद्रों में दुनिया भर के पर्यटकों को हिमाचली सांस्कृतिक के बारे में जानकारी भी दी जाएगी। पर्यटन सीजन के दौरान इन होटलों में ठहरने वाले पर्यटकों को हिमाचल के लोकनृत्य और अन्य सांस्कृतिक कला के बारे में अवगत करवाया जाएगा। सीजन के दौरान पर्यटन निगम अपने होटलों में ठहरे पर्यटकों के लिए ऑडिटोरियमों में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन करेगा। पर्यटन विभाग की उपनिदेशक मधु चौधरी ने कहा कि गर्मी के सीजन तक भागसूनाग और धौलाधार होटल में सांस्कृतिक केंद्र तैयार हो जाएंगे। उसके बाद पर्यटकों को हिमाचल की संस्कृति के बारे में रूबरू करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed