{"_id":"5a2825da4f1c1b68678c039c","slug":"111512580570-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्राला और टैंपो की टक्कर में एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्राला और टैंपो की टक्कर में एक की मौत
Updated Wed, 06 Dec 2017 10:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
देहरागोपीपुर (कांगड़ा)। थाना देहरा के तहत मंगलवार देर रात नैहरनपुखर में छोटा हाथी ट्राला और टाटा 407 की टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गई। ट्राला देहरा से ढलियारा की तरफ जा रहा था जबकि टाटा 407 टैंपो ढलियारा से देहरा की तरफ आ रहा था, जिसने ट्राला को गलत दिशा में जाकर टक्कर मार दी। हादसे में ट्राला चालक संजय चौहान पुत्र युद्धवीर सिंह गांव हारमिटा की मौत हो गई। वहीं, टैंपो चालक मौके से फरार हो गया। बताया जा रहा है कि संजय चौहान का हार में टेंट हाउस था। वह रात को विवाह से टेंट का सामान उतार कर वापस अपनी दुकान आ रहा था। नैहरनपुखर में तेज रफ्तार टाटा-407 टैंपो ने गलत दिशा में जाकर ट्राला को टक्कर मार दी, जिससे ट्राला चालक संजय गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को 108 एंबुलेंस की सहायता से देहरा के सरकारी अस्पताल ले जाया गया लेकिन संजय ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। उधर, डीएसपी देहरा एलएम शर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि मामले में केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की छानबीन जारी है और टाटा-407 को कब्जे में ले लिया गया है।