{"_id":"5a26d6264f1c1b8d698bfc8f","slug":"111512494630-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकानों के आगे बैंच बनाने पर भड़के कारोबारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुकानों के आगे बैंच बनाने पर भड़के कारोबारी
Updated Tue, 05 Dec 2017 10:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
ज्वालामुखी (कांगड़ा)। विश्वप्रसिद्ध शक्तिपीठ श्री ज्वालामुखी मंदिर न्यास की बेसमेंट में बने शॉपिंग परिसर की दुकानों के सामने बरामदे के बीचोंबीच पक्के बैंच का निर्माण पर कारोबारियों में रोष है। कारोबारियों का कहना है कि बैंच लगाने से दुकानों का रास्ता भी बंद हो रहा है। इससे उनका कारोबार पूरी तरह से प्रभावित हो रहा है। ऐसे में दुकानदारों का मंदिर प्रशासन के प्रति दुकानदारों के हितों की अनदेखी के चलते बेतरतीब पक्के बैंचों के निर्माण से गहरा रोष पनप रहा है। दुकानदारों कपिल कुमार, अंशुमन और प्रताप चौधरी ने कहा कि बेसमेंट में बनी दुकानों के आगे पक्के बैंच न बनाए जाएं। बेतरतीब और मनमर्जी से मंदिर प्रशासन निर्माण कार्य करवा रहा है, जिसमें दुकानदारों के हितों की अनदेखी की जा रही है। दुकानदारों को विश्वास में नहीं लिया जा रहा है, जो सही नहीं है। उन्होंने कहा कि मंदिर न्यास को हर माह किराया दिया जा रहा है। यहां पर रोजी रोटी चलाना मुश्किल हो रहा है। ऐसे में बेतरतीब निर्माण से कारोबार को पूरी तरह से ठप करने का योजनाबद्ध तरीके से कार्य किया जा रहा है जो न्यायसंगत नहीं है। हैरत की बात है कि बडे़ अधिकारियों को इसकी भनक तक नहीं है कि मंदिर की बेसमेंट में कैसे दुकानों के आगे बरामदे के बीचोंबीच पक्के बैंच बनाए जा रहे हैं, जिससे बेसमेंट में बने शॉपिंग परिसर का कोई भी औचित्य नहीं रह जाएगा। मंदिर प्रशासन की टेक्निकल टीम की कार्यप्रणाली पर भी सवालिया निशान लग रहा है। कारोबारियों ने मंदिर न्यास से बैंच के निर्माण कार्य को रोकने की गुहार लगाई, वरना मजबूरन उन्हें कोर्ट का दरवाजा खटखटाना पड़ेगा। उधर, मंदिर अधिकारी वेद प्रकाश ने कहा कि मामला उनके ध्यान में नहीं है। संबंधित कर्मचारियों से इसके बारे में समस्त जानकारी लेने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।