फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   स्वतंत्रता दिवस पर धर्मशाला में राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे सुधीर शर्मा

स्वतंत्रता दिवस पर धर्मशाला में राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे सुधीर शर्मा

Sat, 05 Aug 2017 11:52 PM IST
Updated Sat, 05 Aug 2017 11:52 PM IST
विज्ञापन
स्वतंत्रता दिवस पर धर्मशाला में राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे सुधीर शर्मा
धर्मशाला। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में धर्मशाला के पुलिस मैदान में 15 अगस्त को होने वाले जिला स्तरीय समारोह में शहरी विकास, आवास एवं नगर नियोजन मंत्री सुधीर शर्मा राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे। समारोह के सफल आयोजन के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। अतिरिक्त उपायुक्त केके सरोच ने स्वतंत्रता दिवस को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक की और उन्हें आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन

सरोच ने कहा कि 15 अगस्त को मुख्य अतिथि प्रात: 10.30 बजे शहीद स्मारक में माल्यार्पण करने के बाद 11 बजे पुलिस मैदान में ध्वजारोहण करेंगे। इसके बाद मुख्यातिथि परेड का निरीक्षण और मार्च पास्ट की सलामी लेंगे। उन्होंने बताया कि समारोह में विभिन्न सांस्कृतिक दल कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे। उन्होंने कहा कि मौसम खराब होने की स्थिति में समारोह का आयोजन दो चरणों में होगा, जिसमें ध्वजारोहण एवं परेड का आयोजन उपायुक्त कार्यालय परिसर में किया जाएगा, जबकि अन्य कार्यक्रम जिला परिषद हाल में होंगे। परेड में पुलिस और होमगार्ड की टुकड़ियों के साथ-साथ विभिन्न शिक्षण संस्थानों के एनसीसी एवं एनएसएस के बच्चे भी भाग लेंगे। इसके अतिरिक्त सांस्कृतिक कार्यक्रमों में विभिन्न शिक्षण संस्थाओं के बच्चों, सूचना एवं जनसंपर्क विभाग और टिप्पा के कलाकारों की ओर से रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। बैठक में सहायक आयुक्त शशिपाल नेगी, डीएसपी राजेंद्र, उपनिदेशक उच्च शिक्षा केके गुप्ता, उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा दीपक किनायत, विभिन्न शिक्षण संस्थानों के प्रतिनिधियों सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed