{"_id":"5c588902bdec220c0c3218de","slug":"101549306114-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छह माह में नए स्वरुप में नजर आएगा बैजनाथ शिव मंदिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छह माह में नए स्वरुप में नजर आएगा बैजनाथ शिव मंदिर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छह माह में नए स्वरूप में नजर आएगा बैजनाथ शिव मंदिर
मूर्तियों पर लगेंगे सुरक्षा कवच, सुरक्षा दीवार होगी दस फीट ऊंची
पुरातत्व विभाग करवाएगा मंदिर का सौंदर्यीकरण
अमर उजाला ब्यूरो
बैजनाथ(कांगड़ा)। ऐतिहासिक शिव मंदिर बैजनाथ अगले छह माह में नए स्वरूप में नजर आएगा। इसके लिए पुरातत्व विभाग ने कवायद शुरू कर दी है। इसके तहत मंदिर की मूर्तियों को जहां एल्युमीनियम का रक्षा कवच चढ़ाया जाएगा। वहीं दस फीट की सुरक्षा दीवार भी लगाई जाएगी।
मंदिर आने वाले भक्त खाद्य पदार्थ और अन्य सामान मूर्तियों पर चढ़ा देते थे। इससे मूर्तियां खराब हो रही थीं। इसलिए अब इन मूर्तियों पर पत्थर के रंग की एल्यूमीनियम और शीशे का रक्षा कवच चढ़ाया जाएगा। पुरातत्व विभाग के अधीक्षक डॉ. आफताब हुसैन और एससीए प्रशांत डोगरा ने बताया कि मंदिर की चहारदीवारी की मरम्मत करवाकर इसे दस फीट की उंचाई तक स्थापित करने के साथ इसके ऊपर लाइटों की व्यवस्था की जाएगी। मंदिर के नीचे स्थित खीर गंगा घाट को जाने वाली सीढ़ियों को नए तरीके से तैयार करके पर्यटकों को आकर्षित किया जाएगा। मंदिर के बाहर पर्यटकों के लिए कंकरीट के बैंच, आधुनिक शौचालय, दिव्यांगों के लिए व्हील चेयर, मंदिर गेट के बाहर स्थित जूते रखने के रैक की स्थिति में बदलाव और इस स्थान को समलत किया जाएगा। इसके अलावा वाटर शेड बनाने के साथ मंदिर के बाहर स्थित गार्डन पथ बनाए जाएंगे। मंदिर न्यास द्वारा प्रस्तावित सराय की अनुमति न्यास को विभाग के उच्च अधिकारियों से लेनी होगी। मंदिर न्यास सराय और बहुमंजिला पार्किंग का निर्माण विभागीय अनुमति के बाद ही करवा सकेगा। उन्होंने बताया कि मंदिर में यह काम अगले छह माह में पूरा किया जाएगा।
चार सुरक्षा गार्ड होंगे तैनात
मंदिर की सुरक्षा के लिए जहां लाइट युक्त दस फीट ऊंची सुरक्षा दीवार स्थापित होगी। वहीं चार सुरक्षा गार्ड भी तैनात होंगे। दो सुरक्षा गार्ड वर्तमान में तैनात हैं और जल्द ही अन्य दो को नियुक्त किया जाएगा।