{"_id":"5b0af5894f1c1ba86e8b4f1b","slug":"101527444873-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैजनाथ व्यापार मंडल के पांच जून को होंगे चुनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैजनाथ व्यापार मंडल के पांच जून को होंगे चुनाव
Updated Sun, 27 May 2018 11:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बैजनाथ व्यापार मंडल के चुनाव पांच जून को
बैजनाथ (कांगड़ा)। बैजनाथ व्यापार मंडल की बैठक चामुंडा हाल में हुई। बैठक में व्यापार मंडल के प्रधान पद के लिए आपसी सहमति नहीं बन पाई। इसलिए बैठक में चुनाव के संचालन के लिए तीन सदस्यीय कमेटी का गठन किया। इसमें डॉ विनोद गुलियानी, अमित कपूर और राकेश सूद को सदस्य बनाया गया। कमेटी पांच जून को चुनाव करवाएगी। प्रधान पद के लिए तीन उम्मीदवार अनिल शर्मा, नरेंद्र सिंह (नीलू) और सचिन अवस्थी ने नामांकन पत्र दाखिल किया है। डॉ. विनोद गुलियानी ने बताया कि तीन वर्ष के लिए होने वाले प्रधान पद के चुनाव के लिए अब तक 365 व्यापारियों के मत बनाए हैं। जल्द ही शेष व्यापारियों के मत भी बना दिए जाएंगे। पंचायत घर में पांच जून को होने वाले चुनाव में मतदान सुबह 10 बजे से चार बजे तक होगा। उसी दिन मतों की गिनती के करके परिणाम घोषित किया जाएगा। पूर्व प्रधान मुलख राज मेहता ने बताया किसी भी शिकायत या सुझाव के लिए व्यापारी कमेटी से सपंर्क कर सकते हैं।