{"_id":"5970eff24f1c1b6a088b463d","slug":"101500573682-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पालमपुर शहर में डंपरों में सड़ने लगा कू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पालमपुर शहर में डंपरों में सड़ने लगा कू
Updated Thu, 20 Jul 2017 11:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पालमपुर (कांगड़ा)। पालमपुर में कूड़ा संयंत्र को लेकर लोहना संघर्ष समिति और नप के बीच आपसी गहराया विवाद अब पालमपुर शहर के लोगों पर भारी पड़ता नजर आने लगा है। पालमपुर नप को कूड़े को फेंकने के लिए कोई जगह न मिलने पर अब शहर का कूड़ा शहर में रखे डंपरों में ही सड़ने लगा है। बारिश से सड़ रहे कूड़े से कभी भी कोई बीमारी फैल सकती है। हालत यह है कि दो दिन के अंदर ही शहर में कूड़े से दुर्गंध फैलने लगी है, जबकि लोहना संघर्ष समिति किसी भी हालत में नप पालमपुर सुरड़ में बने कूड़ा संयंत्र में कूड़ा फेंकना नहीं देना चाहती है। इसके कारण बारिश से नाले में बह कर कूड़े से लोहना में भारी मात्रा में कूड़ा आ गया था। शहर में इस समय कूड़े के डंपर भरे पड़े हैं। लेकिन, नप के पास अब कूड़ा फेंकने का कोई विकल्प नहीं है। लोग किसी भी जगह शहर पालमपुर का कूड़ा अपने इलाके में फेंकने नहीं देेंगे। घुग्घर, आईमा और लोहना पंचायतों का कूड़ा लोग बाहर नहीं फेंक रहे हैं। कारण, इन पंचायतों का कूड़ा भी नप ही उठाती थी। शहर में भरे डंपरों से कूड़े को एक दो दिन में नहीं उठाया तो लोगों का शहर में गुजरना मुश्किल हो जाएगा।
निष्पादन सही होता तो नहीं आती समस्या
लोहना में 2014 में जिस कूड़ा संयंत्र का उद्घाटन मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने किया था। उस तर्ज पर यह कूड़ा संयंत्र चलता तो आज कूड़े को लेकर नप को कोई समस्या आती ही नहीं। लेकिन, कूड़ा संयंत्र में लगे कूड़े के डंप से लोहना के लोगों के लिए समस्या बनी है। नतीजा, आज करीब रोज का चार क्विटंल कूड़ा शहर के अंदर सड़ने लगा है।
अभी कोई जगह नहीं है नप के पास : ईओ
नप के कार्यकारी अधिकारी देशराज चौधरी ने कहा कि नप के पास कूड़ा संयंत्र के अलावा कूड़ा फेंकने के लिए कोई जगह नहीं है। इससे यह समस्या आ रही है। अब आगे प्रशासन के साथ बात रखेंगे। नप कमेटी जो फैसला लेगी, उस हिसाब से कूड़ा का बंदोबस्त किया जाएगा।
विज्ञापन
किसी भी कीमत में नहीं फेंकने देंगे कूड़ा
बंदला के प्रधान विजय भट्ट, लोहना की प्रधान अंजना सोनी, लोहना संघर्ष समिति के सदस्य एडवोकेट हिमांशु मिश्रा, मनोज रत्न पंचायत और लोहना सरस्वती सोसाइटी के अध्यक्ष जगदेव ठाकुर ने कहा कि कूड़ा का सही निष्पादन न होने से लोगों को भारी परेशानी झेलनी पड़ी है। इसलिए वह कूड़ा संयंत्र में कूड़ा नहीं फेंकने देंगे।