फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra Valley Carnival 2024 Artist gets electric shock on carnival stage before Satinder Sartaj star night

Kangra Valley Carnival 2024: सतिंदर सरताज की स्टार नाइट से पहले कार्निवल की स्टेज पर कलाकार को लगा करंट

Wed, 02 Oct 2024 02:57 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, धर्मशाला।
अमर उजाला ब्यूरो, धर्मशाला। Published by: अंकेश डोगरा Updated Wed, 02 Oct 2024 02:57 PM IST
सार

कांगड़ा वैली कार्निवल की अंतिम सांस्कृतिक संध्या से पहले दिन के समय एक बड़ा हादसा होने से टल गया। बता दें कि अपनी प्रस्तुति से पहले केरल के थाईकुड़म ब्रिज बैंड के कलाकार स्टेज पर रिहर्सल कर रहे थे। इस दौरान बैंड के कलाकार के हाथ में रखे माइक में करंट दौड़ गया और वह वहीं पर अचेत हो गया।
 

विज्ञापन
Kangra Valley Carnival 2024 Artist gets electric shock on carnival stage before Satinder Sartaj star night
कार्निवल की स्टेज पर कलाकार को लगा करंट - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पुलिस मैदान धर्मशाला में चल रहे कांगड़ा वैली कार्निवल की अंतिम सांस्कृतिक संध्या से पहले दिन के समय एक बड़ा हादसा होने से टल गया। स्टेज पर कार्यक्रम से पहले रिहर्सल कर रहे केरल के कलाकारों में एक को करंट लग गया। जिसे बाद में अस्पताल पहुंचाया गया।

विज्ञापन


रिहर्सल के दौरान हादसा
जानकारी के अनुसार कांगड़ा वैली कार्निवल की अंतिम सांस्कृतिक संध्या में केरल के थाईकुड़म ब्रिज बैंड की प्रस्तुति है। अपनी प्रस्तुति से पहले संबंधित बैंड के कलाकार कार्निवल की स्टेज पर रिहर्सल कर रहे थे। इस दौरान बैंड के कलाकार के हाथ में रखे माइक में करंट दौड़ गया और वह वहीं पर अचेत हो गया। इसके चलते उसके अन्य साथी कलाकारों ने लातों और कुर्सियों की मदद से अचेत हुए कलाकार के हाथ से माइक छुड़ाने की कोशिश की। वहीं, बताया जा रहा है कि यह करंट बैंड के दो कलाकारों को लगा है। इनमें से एक की हालत ठीक थी, जबकि दूसरे कलाकार को धर्मशाला अस्पताल पहुंचाया गया।
विज्ञापन


मौके पर पहुंचे एडीसी सौरभ जस्सल 
इस दौरान कलाकारों ने एंबुलेंस की आवाजें लगाईं, लेकिन मौके पर कोई भी एंबुलेंस मौजूद नहीं थी, जिसके चलते उन्हें एक अन्य गाड़ी के माध्यम से अस्पताल पहुंचा गया। वहीं, कुछ देर बाद एंबुलेंस भी पुलिस मैदान धर्मशाला पहुंच गई, लेकिन वह बिना किसी मरीज को लिए ही वापस लौट गई। इस दौरान मौके पर पहुंचे सदर थाना प्रभारी नारायण सिंह ने स्टेज आपरेटर से घटना बारे जानकारी ली। साथ ही उन्हें पूरे सामान का दोबारा निरीक्षण करने को कहा। वहीं, इसके बाद मौके पर एडीसी सौरभ जस्सल भी पहुंचे। उन्होंने भी स्टेज का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पांचवीं स्टार नाइट सतिंदर सरताज के नाम
कांगड़ा वैली कार्निवल की पांचवीं सांस्कृतिक संध्या सुरों के सरताज सतिंदर सरताज के नाम होगी। आज कांगड़ा वैली कार्निवल में ड्रोन शो, कांगड़ा दर्शन, हॉट एयर बैलून राइड और कैमल राइड सहित कई गतिविधियां रहेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed