{"_id":"682b51f33e3ec560080fa4a6","slug":"kangra-news-bomb-found-in-chakki-khad-army-team-destroyed-it-2025-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: चक्की खड्ड में मिला बम, सेना की टीम ने किया नष्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: चक्की खड्ड में मिला बम, सेना की टीम ने किया नष्ट
Mon, 19 May 2025 09:14 PM IST
अंकेश डोगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, कंडवाल (कांगड़ा)।
संवाद न्यूज एजेंसी, कंडवाल (कांगड़ा)।
Published by: अंकेश डोगरा
Updated Mon, 19 May 2025 09:14 PM IST
सार
हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा के प्रांगणा गांव के निकट चक्की खड्ड में जिंदा बम मिला। वहीं, सेना की निगरानी में बम को सुरक्षित तरीके से नष्ट किया गया।
विज्ञापन
चक्की दरिया में मिला जिंदा बम।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
नूरपुर के अंतर्गत प्रांगणा गांव के निकट चक्की खड्ड में रविवार देर रात एक जिंदा बम मिलने से इलाके में दहशत फैल गई। किसी अज्ञात व्यक्ति की सूचना पर पहुंची पुलिस ने इलाके को तुरंत सील कर दिया। सोमवार सुबह सेना की निगरानी में बम को सुरक्षित तरीके से नष्ट किया गया।
डीएसपी नूरपुर विशाल वर्मा ने बताया कि देर रात पुलिस को फोन पर एक संदिग्ध वस्तु की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंचने पर वह बमनुमा वस्तु काफी पुरानी, लेकिन सक्रिय प्रतीत हो रही थी। एहतियात के तौर पर क्षेत्र में लोगों की आवाजाही पर प्रतिबंध लगा दिया गया और सेना को सूचित किया गया। सोमवार को सेना की विशेष टीम ने मौके पर पहुंचकर बम को निष्क्रिय किया। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि यदि किसी भी संदिग्ध वस्तु पर नजर पड़े तो तुरंत पुलिस को सूचित करें।