फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   गगल एयरपोर्ट में प्रात: कालीन फ्लाइट पर चर्चा

गगल एयरपोर्ट में प्रात: कालीन फ्लाइट पर चर्चा

Thu, 29 Jun 2017 10:59 PM IST
Updated Thu, 29 Jun 2017 10:59 PM IST
विज्ञापन
गगल एयरपोर्ट में प्रात: कालीन फ्लाइट पर चर्चा
गगल (कांगड़ा)। भारतीय विमान पत्तन प्राधिकरण सिविल हवाई अड्डा गगल की विमान सलाहकार समिति की बैठक वीरवार को सांसद शांता कुमार की अध्यक्षता में हवाई अड्डा परिसर में हुई। बैठक में हवाई अड्डा के विकास और संचालन के बिंदुओं पर चर्चा हुई। सहायक विमानन अधिकारी तरुण गुलाटी ने बताया कि बैठक में एसडीएम कांगड़ा धर्मेश कुमार, विधायक सरवीण चौधरी, हवाई अड्डा निदेशक सोनम नोरबू और विमान कंपनियों के अधिकारी मौजूद रहे। निदेशक नोरबू ने हवाई अड्डे के विकास के कदमों की रूपरेखा बताई। बैठक में शांता कुमार ने कहा कि गगल हवाई अड्डा भी स्मार्ट हवाई अड्डा बन रहा है और यहां पर प्रदेश में सर्वाधिक 4 उड़ानें प्रतिदिन संचालित हो रही हैं। उन्होंने कहा कि वे ऐसे कदम उठाए जाने के पक्षधर हैं, जिससे हवाई किराया कम हो सके। उन्होंने कहा कि बैठक में उठाए सभी मुद्दों पर शीघ्र ही कार्य कर उन्हें लागू करने की कोशिश की जाएगी।
विज्ञापन


प्रीपेड टैक्सी सेवा पर मंथन
बैठक में गगल हवाई अड्डे में प्रात: कालीन विमान सेवा शुरू करने पर, हवाई अड्डे पर प्रीपेड टैक्सी सेवा शुरू करने, पर्यटन सूचना केंद्र खोलने, तथा चंडीगढ़ तथा अन्य दूसरे शहरों से कनेक्टिविटी पर विचार-विमर्श किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed