फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   नूरपुर में पीटे बाइक सवार, केस दर्ज

नूरपुर में पीटे बाइक सवार, केस दर्ज

Fri, 16 Jun 2017 12:12 AM IST
Updated Fri, 16 Jun 2017 12:12 AM IST
विज्ञापन
नूरपुर में पीटे बाइक सवार, केस दर्ज
नूरपुर (कांगड़ा)। नूरपुर थाना के तहत डिफेंस रोड पर बोड़ क्षेत्र में नूरपुर के दो युवकों ने बोड़ के दो युवकों से मारपीट की। पुलिस से प्राप्त जानकारी अनुसार गौरव शर्मा निवासी वार्ड सात (बोड़) ने थाने में शिकायत दर्ज करवाई है कि वह बाइक पर दोस्त अभिषेक के साथ बोड़ से नूरपुर की तरफ जा रहे थे कि डिफेंस रोड पर एक काले रंग की कार ने अचानक उनके मोटरसाइकल को रोका। कार में से नूरपुर के दो युवक बाहर निकले और लोहे की रॉड से उन पर हमला कर दिया। गौरव ने शिकायत में बताया कि मारपीट के बाद दोनों युवक कार में बैठ कर भाग गए। मारपीट के दौरान गौरव को बाजू तथा अभिषेक को सिर पर चोट आई है। डीएसपी मेघनाथ चौहान ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने गौरव की शिकायत पर धारा 341, 323, 34 आईपीसी के तहत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed