{"_id":"5946bc564f1c1b12698b4658","slug":"181497807958-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डमटाल में स्कूटी दुर्घटनाग्रस्त, पति-पत्नी की मौत, बच्ची घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डमटाल में स्कूटी दुर्घटनाग्रस्त, पति-पत्नी की मौत, बच्ची घायल
Updated Sun, 18 Jun 2017 11:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डमटाल/इंदौरा (कांगड़ा)। डमटाल हिल टॉप मंदिर के पास रविवार को सड़क हादसे में स्कूटी सवार अधेड़ उम्र के दंपति की मौत हो गई है, जबकि 12 साल की बच्ची भानुप्रिया गंभीर रूप से घायल हो गई है। उसे उपचार के पठानकोट अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
जानकारी अनुुसार पठानकोट के सुजानपुर निवासी संतोख कुमार और उनकी पत्नी सुनीता देवी स्कूटी पर सवार होकर पंजाब के मुकेरियां की ओर से अपने घर लौट रहे थे। डमटाल के हिल टॉप मंदिर से कुछ ही दूरी पर विपरीत दिशा से आ रहे अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बचने के दौरान स्कूटी का संतुलन बिगड़ गया और स्कूटी सड़क किनारे लगे अवरोधक दीवार के साथ जा टकरा कर चकनाचूर हो गई। हादसे में पति-पत्नी के सिर दीवार के साथ टकराने के कारण दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। राहगीरों ने हादसे की सूचना डमटाल पुलिस चौकी को दी। डमटाल पुलिस चौकी के ट्रैफिक हेड कांस्टेबल संत राम पुलिस टीम सहित तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और दोनों शवों को कब्जे में लेकर साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए नूरपुर अस्पताल भेज दिया है। बताया जा रहा है कि हादसे में मौत का शिकार बने संतोख कुमार पंजाब रोडवेज में अधिकारी थे और कुछ माह पहले ही सेवानिवृत्त हुए थे। नूरपुर के डीएसपी मेघनाथ चौहान ने बताया कि पुलिस सड़क हादसे के कारणों का पता लगा रही है। घटनास्थल और आसपास से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। डमटाल पुलिस चौकी में मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।