फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   निजी उद्योग के मैनेजर को वर्कर ने किया घायल

निजी उद्योग के मैनेजर को वर्कर ने किया घायल

Wed, 28 Jun 2017 12:07 AM IST
Updated Wed, 28 Jun 2017 12:07 AM IST
विज्ञापन
निजी उद्योग के मैनेजर को वर्कर ने किया घायल
डमटाल/इंदौरा(कांगड़ा)। डमटाल के संगेहड़ पुल के नजदीक स्थित एक निजी उद्योग के मैनेजर को उद्योग में ही कार्यरत एक कर्मचारी ने हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। जानकारी अनुसार डमटाल संगेहड़ पुल के नजदीक आरके इंडस्ट्रीज में मैनेजर के पद पर कार्यरत पंकज शर्मा पुत्र बृजमोहन पर उद्योग के ही एक कर्मचारी सुमित कुमार पुत्र रमेश कुमार वासी डाहकुल्हाड़ा ने उस समय हमला कर दिया जब मैनेजर सुबह उद्योग में ड्यूटी पर आया। उद्योग के अंदर घुसते ही आरोपी ने उद्योग के मुख्य गेट के पास ही मैनेजन पर हमला कर दिया। इस हमले में उद्योग के मैनेजर को गंभीर चोटें आई हैं। उद्योग में कार्यरत अन्य कर्मचारियों ने बीच-बचाव कर किसी तरह मैनेजर को आरोपी के चुंगल के छुड़वाया। मैनेजर को प्राथमिक उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जबकि आरोपी मौका से भागने में कामयाब हो गया। उधर, इसकी सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे डमटाल पुलिस चौकी के प्रभारी रूप सिंह ने बताया कि पीड़ित मैनेजर के बयानों के आधार पर आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed