{"_id":"5952a6014f1c1bcb058b456b","slug":"131498588673-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पक्का टियाला में झाड़ियों में मिला नवजात","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पक्का टियाला में झाड़ियों में मिला नवजात
Updated Wed, 28 Jun 2017 12:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कंडवाल (कांगड़ा)। नूरपुर थाना के पक्का टियाला क्षेत्र में मंगलवार को जब्बर खड्ड के साथ झाड़ियों में एक नवजात बच्चा मिला है। बच्चा एक शॉल में लपेटा हुआ था और उसकी नाड़ भी अभी काटी नहीं गई थी। माना जा रहा है कि किसी कुंवारी युवती ने समाज में बदनामी के डर से बच्चे को झाड़ियों में फेंक दिया है।
जानकारी मुताबिक मंगलवार शाम को जब पक्का टियाला गांव के स्थानीय लोग अपने गंतव्य को जा रहे थे तो उन्हें नवजात बच्चे के रोने की आवाज सुनाई दी। जब उन्होंने झाड़ियों के पास जाकर देखा तो एक नवजात बच्चा वहां पड़ा था। लोगों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस चौकी कंडवाल को दी। पुलिस ने इसकी सूचना 108 एंबुलेंस को दी और मौके पर पहुंची। कंडवाल पुलिस ने नवजात बच्चे को अपने कब्जे में लेकर 108 एंबुलेंस कर्मियों के सुपुर्द कर दिया। नूरपुर के डीएसपी मेघनाथ चौहान ने बताया कि नवजात को अस्पताल भेज दिया गया है और बच्चा स्वस्थ है। उन्होंने कहा कि नवजात को झाड़ियों में किसने फेंका, इसकी जांच की जा रही है। आसपास के अस्पतालों और निजी नर्सिंग होम में जाकर भी तफ्तीश की जाएगी।