फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   नाबालिग को भगाने वाला आरोपी दबोचा

नाबालिग को भगाने वाला आरोपी दबोचा

Thu, 29 Jun 2017 10:59 PM IST
Updated Thu, 29 Jun 2017 10:59 PM IST
विज्ञापन
नाबालिग को भगाने वाला आरोपी दबोचा
कंडवाल (कांगड़ा)। पुलिस थाना नूरपुर की कंडवाल चौकी पुलिस ने गांव बाड़ीखड्ड से नाबालिग को भगाकर ले जाने के आरोपी को दबोच लिया है। पुलिस के अनुसार आरोपी सूरज पुत्र बलबीर सैन निवासी मणिपुर राज्य बाड़ीखड्ड स्थित स्टोन क्रेशर में मजदूरी करता था, वह बुधवार सुबह 5 बजे के लगभग नाबालिग युवती को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया था। इसकी शिकायत युवती के परिजनों ने कंडवाल पुलिस चौकी में दर्ज करवाई थी। इस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए कंडवाल पुलिस ने आरोपी को डमटाल माजरा नामक स्थान से नाबालिग लड़की सहित धर-दबोचा। वहीं आरोपी के खिलाफ धारा 363, 376, 342 और पोस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। डीएसपी मेघनाथ चौहान ने बताया कि पुलिस ने नाबालिग युवती और आरोपी युवक का मेडिकल करवाकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed